पटना। बिहार के बाहुबली लीडर व मोकामा के एक्स एमएलए अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को एक्स अनंत सिंह उर्फ अनंत कुमार सिंह की नियमित जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: एकतरफा अफेयर में छात्रा की मर्डर, युवक ने अपना भी गला रेता
जस्टिस नवनीत कुमार पांडेय ने अनंत सिंह की आपराधिक अपील याचिका पर सुनवाई करने के दौरान आपराधिक इतिहास को देखते हुए नियमित जमानत याचिका खारिज करने का आदेश पारित किया। यह मामला सचिवालय थाना कांड संख्या 54/2015 से जुड़ा हुआ है। इसमें आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए), 26(2)/35 के अंतर्गत लओर कोर्ट के द्वारा 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा के साथ ही आर्म्स एक्ट की ही धारा 25(1-ए)/35 के तहत 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था।इसी मामले में अनंत सिंह की ओर से नियमित जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। पटना हाई कोर्ट में नियमित जमानत याचिका पर याचिकाकर्ता का पक्ष वरीय अधिवक्ता पीएन शाही ने रखा. जबकि राज्य सरकार का पक्ष अधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा ने रखा।इस मामले की अगली सुनवाई चार जुलाई 2024 को होगी।
15 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर निकले हैं अनंत सिंह
अनंत सिंह रविवार (पांच मई) को पटना के बेउर जेल से 15 दिनों के पैरोल पर बाहर आये हैं। अनंत सिंह को यह पैरोल पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के लिए दी गई है। जेल में दो बार उनकी तबीयत बिगड़ी थी। इलाज के लिए जेल से अनंत सिंह पटना के आईजीआईएमएस एडमिट रहे थे। जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह का उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। उन पर जेसीबी से फूल बरसाये।
अनत सिंह के जेल से बाहर आने से ललन सिंह को मुंगेर में हो सकता है फायदा
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
जेल से बाहर आकर अनंत सिंह ने मुंगेर लोकसभा से एनडीए की ओर से जेडीयू कैंडिडेट ललन सिंह की जीत का ऐलान किया। अनंत सिंह मोकामा से छह बार एमएलए रह चुके हैं। वर्तमान में अनंत सिंह की वाइफ नीलम देवी मोकामा से एमएलए हैं। मोकामा विधानसभा क्षेत्र मुंगेर लोकसभा के अंतर्गत आता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अनत सिंह के जेल से बाहर आने से ललन सिंह को मुंगेर में फायदा हो सकता है।
मोकामा के लदमा गांव पैतृक घर से एके-47 आर्म्स रख ने के मामले में 2022 में उन्हें 10 साल की जेल की सजा हुई थी। इसके बाद उनकी विधायकी चली गई। मोकामा पर हुए उपचुनाव में आरजेडी के टिकट पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जीतकर विधानसभा पहुंचीं। एनडीए गवर्नमेंट के फ्लोर टेस्ट के दौरान नीलम देवी आरजेडी छोड़ सरकार के साथ हो गयी। नीलम देवी अब मुंगेर से जेडीयू कैंडिडेट ललन सिंह के पक्ष में प्रचार कर रही हैं।