होम /
बिहार / Bihar: मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, केस में पैरवी के लिए 75000 रुपये घूस लेते दारोगा अरेस्ट
Bihar: मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, केस में पैरवी के लिए 75000 रुपये घूस लेते दारोगा अरेस्ट
बिहार की निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले के सरैया पुलिस स्टेशन के सब इंसपेक्टर (दारोगा) रोशन कुमार सिंह को 75 हजार रुपये घूस लेतेअरेस्ट किया है।
मुजफ्फरपुर। बिहार की निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले के सरैया पुलिस स्टेशन के सब इंसपेक्टर (दारोगा) रोशन कुमार सिंह को 75 हजार रुपये घूस लेतेअरेस्ट किया है। रोशन कुमार को राज्यकृत गांधी जानकी उच्चतर विद्यालय के गेट के सामने स्थित एक मिठाई की दुकान से रंगे हाथों अरेस्ट किया गया।
जिले के ग्राम बसंतपुर पुलिस स्टेशन सरैया निवासी अवधेश प्रसाद सिन्हा ने निगरानी ब्यूरो में 27 जनवरी को कंपलेन दर्ज कराई थी। आरोप लगायाथा सरैया के दारोगा सरैया थाने में एक कांड की डायरी लिखने के एवज में उनसे 75 हजार रुपये की घूसकी मांग कर रहे हैं। अवधेश प्रसाद की कंपलेन के बाद निगरानी ने आरोप का सत्यापन कराया। मामले को सही पाया। इसके बाद निगरानी के डीएसपी सत्येंद्र राम के नेतृत्व में टीम ने एक धावा दल गठित किया। दारोगा रोशन कुमार मंगलवार को राज्यकृत गांधी जानकी उच्चतर विद्यालय के गेट के सामने स्थित एक मिठाई की दुकान से रिश्वत की रकम ले रहे थे। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने उन्हें रंगे हाथों अरेस्ट कर लिया गया। गिरफ्तार दारोगा से पूछताछ के बाद उनके घरकी तलाशी ली गयी। इसके बाद इन्हें निगरानी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया।
About the Author
Abhay Kumar
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।