पटना। बिहार बीजेपी के बागी और सारण से एलएलसी सच्चिदानंद राय ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से मुलाकात की है। राय ने लालू की तारीफ भी की।
Nepal Plane Crash : तारा एयर के विमान में सवार सभी 22 लोगों की मौत की आशंका, 16 बॉडी बरामद
और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन
एमएलसी सच्चिदानंद ने सोमवार को लालू यादव से राबड़ी आवास पर मुलाकात के बाद अपने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि लम्बे समय से लालू यादव के अस्वस्थ रहने की सूचना प्राप्त हो रही थी। अब जबकि आरजेडी सुप्रीमो पटना आ गये हैं तो मैंने उनसे मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने लालू यादव की प्रशंसा करते हुए लिखा है कि लालू यादव आज भी वही जिंदादिल, हंसमुख व्यक्तित्व व गरीबों के प्रति चिन्तित दिखे। यह देख कर काफी संतोष मिला कि अब उनका स्वास्थ्य ठीक प्रतीत हो रहा है।
एमएलसी ने राबड़ी देवी से मुलाकात कर कई विषयों पर चर्चा की। बीजेपी से बगावत कर सारण से निर्दलीय एमएलसी चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सच्चिदानंद सिंह ने बीतों दिनों चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने जमकर पीके की तरीफ की थी। पीके की पदयात्रा कार्यक्रम की भी उन्होंने तारीफ करते हुए यह कहा था कि बिहार ही नहीं बिहार के बाहर भी पीके ने राजनीति के क्षेत्र में काम कर चुके हैं। अपना लोहा भी मनवाया है। ऐसे में वो अगर बिहार में आकर राजनीति करते हैं तो उनका समर्थन किया जाना चाहिए।