- बीजेपी 13 तो जदयू 12 सीट पर लड़ रहा है चुनाव
पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए मंगलवार को BJP व JDU ने अपने-अपने का ऐलान कर दिया। एनडीए में जेडीयू 12 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। बीजेपी 13 सीट पर लड़ेगी। बीजेपी एक सीट पशुपति कुमार पारस वाली लोजपा को दी है।
धनबाद: सेल के टासरा प्रोजेक्ट से 42 टन कोयला और एक ट्रक जब्त,इलिगल माइनिंग व कोल तस्करी का खुलासा
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां
- रूस की महिलाएं सबसे खूबसूरत, भारत को मिला तीसरा स्थान; जानें टॉप-20 देशों की लिस्ट
- सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: इमरजेंसी के लिए सिर्फ संजय गांधी जिम्मेदार नहीं थे
पटना से वाल्मीकि सिंह होंगे जेडीयू कैंडिडेट
एमएलसी चुनाव के लिए बुधवार से नॉमिनेशन दाखिल किये जाने हैं। जेडीयू ने राजधानी पटना से वाल्मीकि सिंह वनालंदा से रीना देवी उर्फ रीना यादव पर पार्टी ने भरोसा जताया है। गया, जहानाबाद एवं अरवल से मनोरमा देवी, नवादा से सलमान रागीब,भोजपुर एवं बक्सर से राधाचरण साह व पश्चिमी चंपारण से राजेश राम को टिकट दिया गया है। मुजफ्फरपुर से दिनेश प्रसाद सिंह ,मुंगेर, जमुई, लखीसराय एवं शेखपुरा से संजय प्रसाद, भागलपुर एवं बांका से विजय कुमार सिंह व मधुबनी से विनोद कुमार सिंह जेडीयू के कैंडिडेट होंगे।
बीजेपी ने भी जारी कैंडिडेट की लिस्ट
बीजेपी ने एमएलसी चुनाव के लिए सभी 13 कैंडिडेट के नाम एलान कर दिये हैं। बेगूसराय से रजनीश कुमार,रोहतास एवं कैमूर से संतोष कुमार सिंह ,दरभंगा से सुनील चौधरी,पूर्वी चंपारण से बबलू गुप्ता व औरंगाबाद सीट से दिलीप सिंह बीजेपी कैंडिडेट होंगे। दिलीप मंगलवार को ही बीजेपी में शामिल हुए हैं। बीजेपी समस्तीपुर से तरुण कुमार, किशनगंज से डा. दिलीप जायसवाल, कटिहार से अशोक अग्रवाल को टिकट दिया है। बीजेपी ने सहरसा से नूतन सिंह, गोपालगंज से आदित्य नारायण पांडेय, सारण से सच्चिदानंद राय व सिवान से मनोज सिंह को उतारा है।