सहरसा। पुलिस व बिहार के कोसी इलाके के कुख्यात गैंगस्टर पप्पू देव के बीच शनिवार की देर रात एनकाउंटर हुई। इसमें पुलिस ने पप्पू देव को अरेस्ट कर लिया। पुलिस कस्टडी में हार्ट-अटैक से पप्पू मौत हो गई।
पंजाब: कपूरथला में बेअदबी के आरोपित युवक की पीट-पीटकर मर्डर, पुलिस ने किया हवाई फायरिंग, टेंशन
पुलिस का दावा है कि सदर पुलिस स्टेशन एरिया के सराही में शनिवार को पप्पू देव और उसके कुछ समर्थक आर्म्स से लैस होकर एक जमीन की घेराबंदी करवाने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मौके से तीन लोगों को अरेस्ट किया गया। अन्य लोग स्कार्पियो गाड़ी पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, कट्टा तथा 13 राउंड गोलियां बरामद कर पप्पू देव के समर्थकों को कस्टडी में ले लिया। पुलिस क्रिमिनलों का पीछा करते हुए बिहरा पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत पप्पू देव के घर पहुंच रेड की। वहां से भी दो लोगों को कस्टडी में लेकर पुलिस पप्पू देव के बारे में पूछताछ की।
छानबीन के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि पप्पू देव एक चिमनी भट्ठा के बगल में उमेश ठाकुर के मकान में सोया हुआ है। पुलिस के द्वारा वहां रेड की गई तो पप्पू देव और उसके समर्थकों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गयी। पुलिस के द्वारा भी आत्म रक्षार्थ फायरिंग की गई। पुलिस से घिरा हुआ देखकर पप्पू देव अपना राइफल लेकर दीवार से छलांग लगा दी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस कस्टडी में लिये जाने के बाद उसने चेस्ट पेन की कंपलेन की। देर रात उसे सदर अस्पताल की आईसीयू में एडमिट कराया गया। डॉक्टर्स ने रविवार की अहले सुबह लगभग 3:10 बजे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाने की बात कहते हुए उसे रेफर कर दिया। एंबुलेंस से डीएमसीएच व पीएमसीएच ले जाने की तैयारियां की जा रही है। इसी बीच लगभग चार बजे उसकी मौत हो गई।
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी
पुलिस का दावा है कि कार्रवाई में एक आटोमेटिक राइफल, तीन पिस्टल, तीन कट्टा तथा 47 चक्र गोलियां तथा कई खोखा बरामद किये गये हैं। सहरसा सदर अस्पताल में पप्पू देव के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम की है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई है।