पटना। बिहार के सारण जिले के  सोनपुर में पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े क्रिमिनलों12 लाख रुपये लूट लिये हैं। क्रिमिनलों  बैंक में तैनात दो होमगार्ड जवानों को गोली मार दिया है। इनमें से एक महेश साह (55) की मौत हो गई है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Umesh Pal Murder Case :अतीक अहमद के बेटे असद का झांसी में एनकाउंटर,शूटर गुलाम भी मारा गया
सीसीटीवी में कौद हुई वारदात
बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में लूटपाट की वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी में दिख रहा है कि बैंक में काम चल रहा है। इसी दौरान पांच युवक के बैंक अंदर इंट्री करते हैं। चंद मिनट में सभी अपनी जेब से पिस्टल निकाल लेते हैं। जैसे ही गार्ड एक्टिव होते हैं। क्रिमिनलों द्वारा फायरिंग शुरू कर दिया जाता है। क्रिमिनलों द्वारा एक गार्ड को सीने में गोली मार दिया जाता है। गार्ड भी अपनी रायफल उठाकर गोली मारने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक उसे गोली लग चुकी थी। इसके बाद वो फर्श पर गिर जाता है। मारे गये गार्ड की पहचान 55 साल के महेश साह के तौर पर हुई है। वहीं दूसरा जवान नरेश राय है। दोनों सोनपुर पुलिस स्टेशन के गोविंदचक गांव के रहनेवाले थे। थोड़ी देर बाद बदमाश गार्ड की रायफल उठाकर अंदर चला जाता है। 

पीएनबी सोनपुर में DRM ऑफिस के समीप के ब्रांच में लूटपाट की घटना के बाद फरातफरी मच गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौक पर पहुंची। कहा जा रहा है कि लगभग साढ़े 12 बजे पांच क्रिमिनल अंदर घुसे व ताबड़तोड़ फायरिंग कर लूटपाट करने लगे। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम ने नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी है।मौके पर सारण एसपी भी पहुंचे हैं। पुलिस सीसीटीवी खंगाली है।