नई दिल्ली। टीवी के फेमस कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 15 की विनर ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश को मिला है। प्रतीक सहजपाल सेकेंड नंबर व करण कुंद्रा थर्ड नंबर पर आये हैंl इसके साथ ही बिग बॉस 15 का यह सीजन समाप्त हो गया हैl
लातेहार: चंदवा CHC की महिला डॉक्टर किडनैपिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, रांची से आरोपी अरेस्ट
और भी पढ़ें
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
View this post on Instagram
Bigg Boss 15 में चार महीने तक चलने वाले शो में तेजस्वी प्रकाश ने भर-भरकर एंटरटेनमेंट दिया। शुरुआत से ही तेजस्वी प्रकाश ने जनता को इंगेंज रखने की पूरी कोशिश की। इस पूरे सफर में तेजस्वी प्रकाश ने कई बार गलतियां की लेकिन हर बात अपने क्यूट अंदाज से उन्होंने जनता का दिल जीत लिया। बिग बॉस 15 के फिनाले में तेजस्वी प्रकाश ने प्रतीक सहजपाल को कम मार्जिन से ही पीछे किया है। बिग बॉस 15 की ट्रॉफी के साथ ही तेजस्वी प्रकाश को मेकर्स की ओर से प्राइजमनी के तौर पर कुल 40 लाख रुपये भी मिले हैं।बिग बॉस 15 के फिनाले में ही इस बात से पर्दा उठाया गया है कि तेजस्वी प्रकाश ही नागिन 6 में लीड रोल अदा करने वाली हैं।
View this post on Instagram
शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर हो गयी भावुक
सलमान खान ने शहनाज गिल के साथ उनके हालिया रिलीज गाने पर डांस भी कियाl इस मौके पर शहनाज गिल दिवंगत ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक भी हो गईl बिग बॉस के अन्य विजेताओं ने भी दमदार परफॉर्मेंस दिया। बिग बॉस 15 में कई कलाकारों ने भाग लिया थाl यह शो कई सप्ताह चल रहा हैl अब जाकर यह समापन पर आया हैl शमिता शेट्टी शो में चौथे नंबर पर रही और वह एलिमिनेट हो गईl शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी से शो में थीl बिग बॉस ओटीटी दिव्या अग्रवाल ने जीत लिया था l
बिग बॉस 16 वें सीजन की तैयारी शुरू
बिग बॉस 15 के बाद अब 16 वें सीजन की तैयारी शुरू हो गई हैl सलमान खान से जब इस बारे में दीपिका पादुकोण ने पूछा, तब उन्होंने कहा कि अगर उनके पैसे बढ़ाएंगे तो वह यह शो करते रहेंगेl इसपर दीपिका पादुकोण ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि अगर उन्हें शो नहीं करना है तो उन्हें सिद्धांत चतुर्वेदी को किस करना होगाl इसपर सलमान खान ने मजाक में कहा कि उन्हें बिग बॉस 16 करना स्वीकार है लेकिन वह सिद्धांत चतुर्वेदी को किस नहीं करेंगे। सलमान खान के अंदाज को देखकर लगता है कि वह बिग बॉस 16 भी होस्ट करेंगेl
तेजस्वी का सफर
तेजस्वी प्रकाश टीवी वर्ल्ड का जाना माना नाम हैं। अब तक तेजस्वी प्रकाश ने टीवी के कई सुपरहिट शोज में हिस्सा लिया है। 'स्वरागिनी' से लेकर 'पहरेदार पिया की' और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का 2' जैसे कई शोज में तेजस्वी प्रकाश ने लीड रोल अदा किया है। हर एक शो के लिए दर्शकों ने तेजस्वी प्रकाश की पीठ खूब थपथपाई है। तेजस्वी प्रकाश ने स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया था। इस शो में होस्ट रोहित शेट्टी संग उनकी बॉन्डिंग को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।