नई दिल्ली। दिल्ली एम्स के यारेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि कोरोना आगामी फेस्टिवल सीजन में और सतर्क रहने की जरूरत है। अगर अगले छह से आछ हप्ते हम सावधानी बरतते हैं तो कोरोना के मामलों में गिरावट आ सकती है।
धनबाद जज मौत मामले में सीबीआई को मिले अहम सबूत, झारखंड हाईकोर्ट को दी जानकारी
उन्होंने कहा है कि हमें अभी छह से आठ हफ्ते तक अभी और सतर्क रहने की जरूरत है। इसके बाद ही कोरोना के केस में देश भर में कमी आयेगी। फिलहाल फेस्टिव आने वाले हैं। सरकार की ओर से भी हमें रियायत मिल रही है। इसके कारण कोरोना के संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि आगामी फेेस्टिव सीजन के मद्देनजर हमे बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
और भी पढ़ें
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
हेल्थ मिनिस्टरी ने भी फेस्टिव सीजन को देखते हुए लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि देश में अभी भी हजारों की संख्या की में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब अक्टूबर माह से देश में त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। जिसमें बाजारों में खरीददारी के लिए भीड़ बढ़ेगी। इस दौरान सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।