पटना। बिहार में मधुबनी जिला के ट्रेनी आरडीओ (RDO) अमन आनंद ने 67वीं बीपीएससी एग्जाम में टॉप किया है। अमन आनंद का यह उनका दूसरा अटेम्प्ट था।
उन्होंने 2022 में बीपीएससी (BPSC) की 66वीं एग्जाम पास किया था। बीपीएससी की 66वीं एग्जाम में उन्होंने 52वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद उन्हें आरडीओ का पद मिला था।
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
अमन आनंद दिसंबर 2022 से वह मधुबनी डीआरडीए में ट्रेनी आरडीओ के पद पर कार्यरत हैं। वह अपने इस रैंक से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए वह इस वर्ष भी बीएससी की एग्जाम में शामिल हुए थे। कड़ी मेहनत और लग्नशीलता से इस वर्ष वह बीपीएससी एग्जाम के रिजल्ट में टॉपर बने हैं। पटना बाढ़ के रहने वाले बीपीएससी टॉपर अमन आनंद के पिता बब्लू कुमार दिल्ली में टीचर हैं। उनकी मां रूबी कुमारी गृहणी। बहन डॉ. रिचा कुमारी व बहनोई आर्मा में डॉक्टर हैं।
आईएएस अफसर बनना चाहते हैं अमन आनंद
अमन आनंद ने दिल्ली के एनएसआईटी इंस्टिट्यूट से आईटी में बीटेक किया है। वह हमेशा से ही प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते थे। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह बीपीएससी की तैयारी में जुट गए थे। पहली बार आशा के अनुरूप रैंक नहीं मिलने के कारण वह लगातार दूसरी बार बीपीएससी की परीक्षा में बैठे। इस बार जाकर उन्हें वह सफलता मिली है। अमन आनंद आगे चलकर यूपीएससी की एग्जाम में शामिल होकर आईएएस बनना चाहते हैं।