नई दिल्ली। आर्मी अफसर बेटा रिटायर होने से पहले अपनी मां को सैल्यूट करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऑनलाइन शेयर किये जाने के बाद से इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:बिहार: वैशाली में तेजस्वी यादव के करीबी बिजली स्टाफ की गोली मारकर मर्डर

View this post on Instagram

A post shared by Smiley (@iranjanmahajan)

मेजर जनरल रंजन महाजन का वीडियो
वीडियो को इंस्टाग्राम पर मेजर जनरल रंजन महाजन ने शेयर किया है। इस क्लिप में दिखाई दे रहा है कि वह अपनी मां के घर पहुंचकर कॉल बेल बजाकर अंदर जाते हैं। इसके बाद वह आर्मी मार्च करते हुए अपनी मां के पास तक जाते हैं। मां कमरे के अंदर सोफे पर बैठी दिखाई दे रही हैं। वह आर्मी ड्रेस में ही अपनी मां को सैल्यूट करते हैं। यह देखकर उनकी मां भावुक होने के साथ-साथ खुश भी हो जाती हैं। इसके बाद वह अपने बेटे को गले लगा लेती हैं।
लोग कर रहे हैं तारीफ
वीडियो को पोस्ट करते हुए मेजर जनरल रंजन ने कैप्शन में लिखा है कि यूनिफार्म टांगने से पहले वर्दी में मां को फाइनल सैल्यूट।अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए हम लोग अंबाला से ड्राइव करके दिल्ली तक आये थे। मेरी मां ने मुझे जन्म दिया है।मुझे इस लायक बनाया कि मैं वर्दी पहनकर अपनी मातृभूमि की 35 साल तक सेवा की।महाजन ने लिखा कि उन्होंने मुझे इस काबिल बनाया कि मैं इंडियन आर्मी की सेवा कर सकूं। इस वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा यह बेहद अनमोल है। वहीं कई अन्य यूजर्स ने भी इसकी तारीफ की है।