नई दिल्ली। आनंद महिंद्रा की सोशल मीडिया पर हमेशा मजेदार व क्रिएटिव वीडियो शेयर भी करते रहते हैं। महिंद्रा जो भी वीडियो शेयर करते हैं वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। महिंद्रा ने एक चलते-फिरते मैरिज हॉल का अनोखा वीडियो शेयर किया है। आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि इस चलते-फिरते मैरिज हॉल को बनाने वाले से वह मिलना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें:Shardiya Navratri 2022:नवरात्र होती है मां आदिशक्ति इन नौ सिद्ध स्वरूपों की पूजा
और भी पढ़ें
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
- Bokaro: SAIL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ED और GM समेत 14 अधिकारियों का तबादला
I’d like to meet the person behind the conception and design of this product. So creative. And thoughtful. Not only provides a facility to remote areas but also is eco-friendly since it doesn’t take up permanent space in a population-dense country pic.twitter.com/dyqWaUR810
— anand mahindra (@anandmahindra) September 25, 2022
ट्रक को बना दिया चलता-फिरता मैरिज हॉल
आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है वो एक एड जैसा लगा रहा है। इसमें एक ट्रक दिख रहा है, जिसके अंदर पूरा मैरिज हॉल बनाया गया है। इस मैरिज हॉल में 200 लोग आराम से आ सकते हैं। इसमें एसी और शानदार लाइटें लगी हुई हैं। इस वीडियो में एक शादी समारोह की छोटी सी झलक भी दिखाई गई है।
जहां जरूरत हो वहां पहुंच जायेगा ट्रक वाला मैरिज हॉल
ट्रक में बना मैरिज हॉल जरूरत के हिसाब से कहीं भी पहुंच सकता है। ये ऐसे छोटे शहरों और गांवों के लिए अच्छा है जहां सुविधाएं नहीं हैं। यह कुछ ही देर में फटाफट तैयार हो जाता है। इस मैरिज हॉल को देखकर आनंद महिंद्रा बहुत प्रभावित हुए हैं। उन्होंने इसे बनाने वाले शख्स की खूब प्रशंसा की है। उन्होंने वीडियो के बारे में लिखा है कि इस प्रोडक्ट के पीछे जिस आदमी का क्रिएटिव माइंड लगा है वह उससे मिलना चाहते हैं। इस प्रोडक्ट से न केवल दूरदराज के क्षेत्रों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी ये अच्छा है। यह प्रोडक्ट ज्यादा जगह भी नहीं घेरता है। ये काफी सुविधाजनक है। इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।