Advertisement
  • झारखंड भर से 250 से अधिक CA और एडवोकेट करेंगे टैक्स कानून पर मंथन

धनबाद (Threesocieties.com Desk ): Dhanbad में टैक्स प्रोफेशनल्स के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम “ज्ञान संचय-2026” का आयोजन 16 मार्च 2026, सोमवार को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन धनबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन और धनबाद इनडायरेक्ट टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: धनबाद: ‘R LAUNCH SALON’ बना ग्लोबल स्टार: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भागीदारी से शहर का नाम रोशन

इस आयोजन में पूरे झारखंड से लगभग 250 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट, एडवोकेट और टैक्स प्रैक्टिशनर शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टैक्स कानूनों में हो रहे बदलाव, नई नीतियों और पेशेवर चुनौतियों पर चर्चा करना है।

टैक्स कानूनों पर विशेषज्ञों का मंथन

“ज्ञान संचय-2026” के दौरान आयकर और अप्रत्यक्ष कर से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसमें टैक्स से जुड़े नए संशोधन, न्यायिक निर्णय, जीएसटी और आयकर से संबंधित व्यावहारिक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट, टैक्स एडवोकेट और विषय विशेषज्ञ वक्ता के रूप में भाग लेंगे, जो अपने अनुभव और ज्ञान को प्रतिभागियों के साथ साझा करेंगे।

पेशेवरों के लिए ज्ञान और नेटवर्किंग का मंच

आयोजकों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम से टैक्स प्रोफेशनल्स को नए कानूनों को समझने, व्यावहारिक समस्याओं के समाधान खोजने और आपसी नेटवर्किंग बढ़ाने का अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के टैक्स पेशेवरों को एक ही मंच पर आने और अपने अनुभव साझा करने का मौका मिलेगा, जिससे राज्य में टैक्स प्रैक्टिस की गुणवत्ता और पेशेवर क्षमता को भी मजबूती मिलेगी।

झारखंड भर से आयेंगे प्रतिभागी

“ज्ञान संचय-2026” में झारखंड के विभिन्न शहरों से चार्टर्ड अकाउंटेंट, टैक्स कंसल्टेंट और अधिवक्ता भाग लेंगे। आयोजन को लेकर टैक्स प्रोफेशनल्स के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है और इसे धनबाद में टैक्स क्षेत्र का एक बड़ा ज्ञान सम्मेलन माना जा रहा है। धनबाद इनकम टैक्स बार एसोसोसिएसन के अध्यक्ष ललित झुनझुनवाला के अनुसार यह कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित करने की योजना है, ताकि टैक्स पेशेवरों को समय-समय पर नई जानकारी और प्रशिक्षण मिलता रहे।