धनबाद (Threesocieties.com Desk) : शहर में समाज सेवा को नई ऊर्जा और दिशा देने के उद्देश्य से सोशल एक्टिविस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ भारत (SAWAB) के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन SJS Blood Bank में किया गया। इस बैठक में विभिन्न संगठनों से जुड़े समाजसेवियों ने भाग लेकर समाजहित में समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें: ‘हम आदमी हैं या जानवर?’— FIR पर भड़के अनंत सिंह, बोले- ‘महागलत केस’, बिहार पुलिस को सुनाई खरी-खोटी
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम

कार्यक्रम का संचालन “मुस्कान एक प्रयास” की केंद्रीय सचिव श्वेता किन्नर जी ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता संस्थापक-अध्यक्ष श्रीमती ललिता चौहान जी ने की। दोनों ने समाज सेवा के क्षेत्र में एकजुटता और सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।
संवाद और सहयोग पर विशेष जोर
बैठक में दरभंगा से आए समाजसेवी दीपक मेहता जी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने समाजसेवियों के बीच आपसी संवाद को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत बताई। इस दौरान धनबाद के कई वरिष्ठ समाजसेवियों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास ही सबसे प्रभावी माध्यम है।
मुख्य अतिथि का संदेश: सकारात्मक बदलाव की उम्मीद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह जी शामिल हुए। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाजसेवियों को एक मंच प्रदान करते हैं, जिससे वे संरक्षक की भूमिका निभाते हुए समाज को सही दिशा दे सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि SAWAB की यह पहल आने वाले समय में समाज में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।
इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
बैठक में कई प्रमुख समाजसेवियों और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही, जिनमें— रेड क्रॉस की नोडल पदाधिकारी बेनजीर परवीन, “पंखे एक नई दिशा” की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, समाजसेवी दीपक महतो, “शक्ति समर्पण” की अध्यक्ष संतोषी आनंद और सचिव मधु सिन्हा, रीता चौधरी, शशि शेखर, SJS Blood Bank के इंचार्ज सुदीप पांडे और आशुतोष झा।
बैठक का उद्देश्य
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में संवाद, समन्वय, सहयोग, सेवा, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था। वक्ताओं ने कहा कि यदि सभी समाजसेवी एक मंच पर मिलकर कार्य करें, तो समाज में तेजी से सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।