15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टीम इंडिया में एंट्री; अब निशाने पर सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है। IPL 2026 में 776 रन बनाने वाले वैभव अब सबसे कम उम्र में Team India के लिए खेलने वाले खिलाड़ी बनने की दहलीज पर हैं।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टीम इंडिया में एंट्री; अब निशाने पर सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी बने सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी।

        HighLights

  • 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने
  • IPL 2026 में 776 रन बनाकर जीती ऑरेंज कैप
  • आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में मिला मौका
  • डेब्यू करते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
  • बिहार के समस्तीपुर से निकलकर पहुंचे इंटरनेशनल क्रिकेट तक

नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वो कर दिखाया है, जिसका सपना करोड़ों युवा क्रिकेटर देखते हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है और इसके साथ ही वह टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: कोयला पेंशनरों की बल्ले-बल्ले! 1000 रुपये बढ़ी पेंशन, धनबाद में बांटे गए संशोधित PPO

IPL 2026 में विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचने वाले वैभव को आखिरकार उनकी मेहनत और प्रदर्शन का इनाम मिल गया। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या वह इंटरनेशनल डेब्यू करके सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ पाएंगे?

IPL 2026 में बल्ले से मचाया तूफान

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने 14 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती।उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा, जो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा था। उन्होंने एक शतक, पांच अर्धशतक और रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए। खास बात यह रही कि उन्होंने बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ भी बिना किसी दबाव के आक्रामक बल्लेबाजी की।

अब सचिन का रिकॉर्ड खतरे में?

वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिलने के साथ ही उन्होंने सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में चुने जाने का रिकॉर्ड बना दिया है। अब अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वे सबसे कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।अब तक यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वैभव अभी केवल 15 साल के हैं।

बिहार के समस्तीपुर से Team India तक का सफर

बिहार के समस्तीपुर जिले से आने वाले वैभव सूर्यवंशी की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। शुरुआती क्रिकेट ट्रेनिंग उन्हें परिवार से मिली और बचपन से ही उन्होंने क्रिकेट को अपना लक्ष्य बना लिया। कम उम्र में घरेलू क्रिकेट, जूनियर टूर्नामेंट और फिर IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उन्होंने भारतीय टीम तक का सफर तय कर लिया है।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम

आयरलैंड दौरा

पहला टी20 – 26 जून
दूसरा टी20 – 28 जून

इंग्लैंड टी20 सीरीज

पहला मैच – 1 जुलाई
दूसरा मैच – 4 July
तीसरा मैच – 7 July
चौथा मैच – 9 July
पांचवां मैच – 11 July

वनडे सीरीज

पहला वनडे – 14 जुलाई
दूसरा वनडे – 16 जुलाई
तीसरा वनडे – 19 जुलाई

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्‍नोई, मोहम्‍मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्‍नोई, मोहम्‍मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

 एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्‍नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

क्यों खास है वैभव की एंट्री?

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक युवा खिलाड़ी नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के अगले बड़े सितारे के तौर पर देखे जा रहे हैं। जिस उम्र में अधिकांश खिलाड़ी अंडर-16 क्रिकेट खेलते हैं, उस उम्र में वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट की दहलीज पर खड़े हैं।अब पूरा देश इस बात का इंतजार कर रहा है कि 15 साल का यह बल्लेबाज टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर कब उतरता है।