जम्मू के सुंजवां आर्मी कैम्प पर हमला, दो आतंकी ढेर, दो अफसर भी शहीद
ADVERTISEMENT
//= $content; ?>
जम्मू: सुंजवां आर्मी कैम्प पर शनिवार तड़के हमला करने वाले जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मारे गये हैं. सेना के दो अफसर भी शहीद हुए है. कर्नल रैंक के एक अफसर और उनकी बेटी समेत नौ लोग जख्मी हैं. आर्मी के मुताबिक, आतंकी सेना की वर्दी पहनकर कैम्प में दाखिल हुए थे. आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिला है. ऑपरेशन के लिए ऊधमपुर और उत्तर प्रदेश के सरसावा से एयरफोर्स के कमांडो बुलाए गए हैं. आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है.
डिफेंस पीआरओ के मुताबिक, आर्मी कैम्प में घुसे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. अब तक दो आतंकी मारे गए हैं, जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं.आतंकी सेना की वर्दी में कैम्प में दाखिल हुए, उनके पास भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिला है. आर्मी के एक एक जेसीओ और एक एनसीओ लेवल के अफसर शहीद हुए हैं, दोनों जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे. जख्मी नौ लोगों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है.शेषआतंकियों के पकड़े या मारे जाने तक ऑपरेशन जारी रहेगा.सुबह करीब 5 बजे कुछ आतंकियों ने जम्मू के सुंजवां में सेना के कैंप पर हमला किया. यह कैम्प जम्मू-पठानकोट हाईवे पर शहर से बाहर है.यह आर्मी का रेसिडेंशियल कैम्पस है.यहां जवान और उनके परिवार के करीब 3000 लोग रहते हैं. इसके चारों तरफ जंगल हैं.