रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि सामूहिक विवाह की सोच एक सराहनीय कदम है। रघुवर दास रविवार को रांची के हरमू मैदान में आयोजित तेली समाज जतरा एवं सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहितों को शुभकामनाएं दी और आयोजकों को साधुवाद दिया। सामूहिक विवाह के नव दंपत्तियों को 30हजार की आर्थिक मदद- सीएम रघुवर दास ने कहा है कि राज्य सरकार सामूहिक विवाह में शादी करने वाले नवदंपत्तियों को 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी, इसके लिए राज्य सरकार ने बजट में ही प्रावधान किया है, राज्य सरकार ने सामाजिक विवाह करने वाले संगठनों को भी आर्थिक मदद देने का प्रावधान बजट में किया है, ऐसी शादियों से लाखों रुपये की बचत होती है! समाज मिले तो व्यक्ति महान बन सकता है मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में राजनीति सबकुछ नहीं है, समाज सबसे बड़ी ताकत है। समाज का साथ मिले तो कोई भी व्यक्ति महान बन सकता है। लेकिन समाज की शक्ति को किसी गलत भावना से इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बेटे-बेटी में फर्क न करें, अगर बेटी पढ़ लिखकर जाएगी तो दूसरे घर के संस्कार बदलेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि लोग पहले पढ़ई फिर विदाई को मूल मंत्र बनाएं। देश दुनिया में कोई भी क्षेत्र हो महिलाएं किसी से पीछे नहीं, नारी शक्ति, राष्ट्र की शक्ति कैसे बने इसकी चिंता भी समाज को करनी चाहिए। इस दिशा में सरकार काम कर रही है रघुवर दास ने यह भी कहा कि समाज को कैसे आरक्षण का लाभ मिले, इस दिशा में सरकार काम कर रही है। वे यहां मुख्यमंत्री की तरह नहीं आपके समाज का एक सदस्य के रुप में आये है, समाज को इसी तरह अच्छे काम करते रहना होगा। उन्होंने तेली समाज के अग्रणी नेता रहे स्वर्गीय तिलेश्वर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका पुत्र पिता के जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। युवा शक्ति ही देश में बदलाव ला सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अरुण साहू के नेतृत्व में तेली समाज झारखण्ड के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।