धनबाद: धनबाद जेल में शनिवार की रात एसडीएम अनन्य मित्तल व रुरल एसपी आशुतोष शेखर के लीडरशीप में रात को रेड की गयी है. जेल में डेढ़ घंटे तक चली रेड में कोई ऑबजेक्शनल ऑबजेक्ट्स नही मिला है. रेड के दौरान जेल के 22 मेल वार्ड व दो फिमेल वार्डों के साथ हॉस्पीटल की भी सर्च की गयी. रेड में डीएसपी नवल शर्मा, मुकेश महतो, प्रमोद केशरी, अशोक कुमार तिर्की, रामचंद्र राम, धनबाद थानेदार, महिला थानेदार, सरायढेला थानेदार समेत बड़ी संख्य में पुलिस कांस्टेबल भी शमिल थे.