Advertisement धनबाद: डीआरएम ऑफिस के स्टाफ देवाशीश बंधोपाध्याय के पुत्र कौशिक बंधोपाध्याय ने कोयलानगर डीएवी के स्टूडेंट ने 10th में 97.2 % मार्क्स लाया है. कौशिक माता का नाम संचिता बंधोपाध्याय है. कौशिक 97.2 % मार्क्स लाकर डीएवी कोयलानगर में पांचवा और जिले में छठा स्थान हासिल कर अपने माता पिता और स्कूल का नाम रौशन किया है. कौशिक स्कूल के पढ़ाई के बाद ज्यादातर समय सेल्फ स्टडी में देते रहे है. समय पर खाना, सोना और सवेरे जल्दी उठकर पढ़ाई करना उनकी दिनचर्या रही बोर्ड की तैयारी के लिए.मम्मी और पापा ने तैयारी के समय उनका विशेष ध्यान रखा. कौशिक के खान पान से लेकर मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाने तक में कौशिक का ध्यान रखा गया.कौशिक मानते है कि ये सफलता उनके माता पिता के कारण ही संभव हो सका है. कौशिक सभी विषयों में स्कूल के पढ़ाई के बाद सेल्फ स्टडी को अपनी सफलता का मूल मंत्र मानते है.कौशिक कंप्यूटर साइंस में रूचि रखते है और आई.आई.टी के द्वारा कंप्यूटर इंजीनियर बनने के लक्ष्य को पाना चाहते है.