पटना। बिहार के सीएम हाउस में भी कोरोना की एंट्री हो गई है। सीएम नीतीश कुमार की भतीजी की कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। उन्हें पटना एम्स में एडमिट कराया गया है। एक अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस को सैनिटाइज किया गया है। फैमिली के सभी मेंबर होम क्वारंटीन हो गये हैं। उल्लेखनीय कि इससे पहले सीएम नीतीश कुमार का भी सैंपल लिया गया था,जिसके जांच के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
यह भी पढ़ें:झारखंड में छह जुलाई को 10 जिले से 62 नये कोरोना पेसेंट मिले, स्टेट में संक्रमितों की संख्या 2877 हुई
परिहार के एमएलए, एक्स एमएलए समेत फैमिली के सात मेंबर कोरोना पॉजिटिव
सीतामढ़ी जिले के परिहार एमएलए और उनके पति एक्स एमएलए समेत परिवार के सात लोग कोरोना संक्रमण हो गये हैं। एमएलए की मां, दो पुत्र, एक भतीजी व गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक्स एमएलए ने खुद कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी लोग सीतामढ़ी टाउन के एक आवासीय होटल में आइसोलेशन में हैं। जिले में किसी जनप्रतिनिधि के संक्रमण का यहह पहला मामला है।
यह भी पढ़ें:धनबाद: सात नये कोरोना पेसेंट मिले, मृत महिला के पति व दो बच्चे संक्रमित, तीन कांस्टेबल भी पॉजिटिव
MLC गुलाम गौस व उनकी पत्नी पॉजिटिव
जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद गुलाम गौस व उनकी पत्नी का सैंपल लिया गया था। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।विधानपरिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह व उनके फैमिली मेंबर करोना पॉजिटिव है।
यह भी पढ़ें:नई दिल्ली: फाइनल ईयर की एग्जाम सितंबर 2020 लास्ट तक होंगी, UGC की रिवाइज्ड गाइडलाइन्स जारी
उल्लेखनीय है कि विधान परिषद कि कार्यकारी सभापति ने हाल ही में नवनिर्वाचित 9 एमएलसी को शपथ दिलाई थी।सभापति के कोरोना संक्रमित आने के बाद उनके संपर्क में आने से गुलाम गौस के कोरोना पाजिटिव होने की संभावना है। अब उनके साथ जितने एमएलसी को शपथ दिलाई गई थी, उनमें ज्यादातर का सैंपल लिया गया है। अभी सबकी रिपोर्ट नहीं आई है।
यह भी पढ़ें:सुशांत सिंह राजपूत की लास्ट फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज, कैसे जीना है ये हम decide करते हैं
विधान परिषद सेनेटाइज,10 जुलाई तक बंद
बिहार विधान परिषद को कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर 10 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान पूरे ऑफिस को सेनेटाइज किया जायेगा। विधान परिषद के सभापति के संक्रमित होने के बाद बाद विधान परिषद कार्यालय में संक्रमण की आशंका बनी हुई थी।
आरजेडी के पटना महानगर अध्यक्ष भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वह एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक्स एमपी रघुवंश प्रसाद सिंह व पुतुल कुमारी पॉजिटिव पायी गयी थी। दोनों ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें:Google Meet वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के लिए एक्टिव न्वॉइज कैंसिलेशन फीचर रोल आउट होगा
आरा समाहरणालय में 10 स्टाफ कोरोना संक्रमित
भोजपुर DM ऑफिस के 18 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। समाहरणालय में कोहराम मचा है। डीएम ऑफिस के ड्राइवर, स्टेनो, ड्यूटी स्टाफ, टेलीफोन ऑपरेटर,प्रधान सहायक सहित डेढ़ दर्जन स्टाफ कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं।
यह भी पढ़ें:नई दिल्ली: Facebook को टक्कर देनेवाला स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप Elyments लांच
स्टेट में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12,410,मरने वालों की संख्या 102 हुई
स्टेट में कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12140 हो गई है। अब तक कुल 9014 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित 102 लोगों की मौत हो गयी है।