नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक SUV पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिए सामने दूसरी गाड़ी से टकरा जाती है।भयानक टक्कर के कारण गाड़ी डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी लेन में चली जाती है। ऐसा करके SUV ड्राइवर पुलिस से पीछा छुड़ाने में सफल हो जाता है। 

यह भी पढ़ें:Uttar Pradesh: Mukhtar Ansari की  वाइफ के खिलाफ अफ्शा पर पुलिस का शिकंजा, जारी किया लुकआउट नोटिस


आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर अपने कैप्शन में बड़ी बात कह दी है। वीडियो शेयर कर आनंद महिंद्रा ने कैप्शन देते हुए लिखा कि यह हमारी नई SUV के टेस्टिंग स्टैंडर्ड का पार्ट बिल्कुल भी नहीं हो सकती है।अब तक 50 लाख से भी अधिक लोगों ने इस वीडियो को देखा है। 

आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक एसयूवी पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिए हाइ स्पीड से सामने की ओर रोडसाइड एसिस्ट क्रेन से टकरा जाती है। उसकी किस्मत इतनी अच्छी होती है कि टक्कर के बाद गाड़ी डिवाइवर के ऊपर से छलांग लगाकर लेन उस पार हो जाती है। वीडियो में समय रहते ड्राइवर गाड़ी पर कंट्रोल पा लेता है और दूसरे साइड में अपनी कार को सीधे लेते हुए भागता हुआ दिखाई दे रहा है।