नई दिल्ली। WhatsApp ने WhatsApp Web or Desktop की सिक्युरिटी को बढ़ाते हुए इसमें एक एडिशनल सिक्यूरिटी फीचर जोड़ा है। व्हाट्सएप यूजर को अब अपने अकाउंट को वेब या डेस्कटॉप पर खोलने के लिए पहले अपना वेरिफिकेशन करना होगा। इस फीचर के रोल आउट होने के बाद व्हाट्सएप वेब से अपना अकाउंट लिंक करने पर यूजर्स को फिंगरप्रिंट स्कैनिंग या फेस रिकॉगनाइजेशन का यूज करके परमिशन देनी होगी। WhatsApp के ये फीचर आने वाले वीक्स में ग्लोबल लॉन्च हो सकता है।
WhatsApp अपने ऐप में व्हाट्सएप वेब के लिए यूआई को भी अपडेट कर रहा है। WhatsApp जल्द ही मल्टी डिवाइस लॉगइन का फीचर भी जोड़ सकता है। अभी यूजर्स अपने व्हाट्सएप अकाउंट को एक समय में एक ही कंप्यूटर या लैपटॉप में लॉगइन कर सकते हैं। लेकिन आने वाले समय में ऐसा नहीं होगा। WhatsApp के एंड्रॉयड यूजर्स वॉट्सऐप वेब या डेस्कटॉप के वेरिफिकेशन के लिए फेस या फिंगरप्रिंट अनलॉक का इस्तेमाल कर पायेंगे। लेकिन iPhone यूजर्स को अपना अकाउंट फेस ID के जरिए वेरिफाई करना होगा। ये प्रोसेस फोन से QR कोड स्कैन करने से पहले दिखाई देगा।
और भी पढ़ें
- Bokaro: SAIL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ED और GM समेत 14 अधिकारियों का तबादला
- बिहार में अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
- Kartik Month : 27 अक्टूबर से कार्तिक माह शुरू, स्नान-दान और दीपदान का बड़ा महत्व
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
व्हाट्सएप ने यूजर्स को आश्वासन दिया है कि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सेफ है। कंपनी ने कहा है कि फेस एंड फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन आपके डिवाइस से होता है। व्हाट्सएप आपके डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा स्टोर की गई बायोमेट्रिक जानकारी तक नहीं पहुंच सकता है।
फीचर से ऐसे होगा यूजर्स को फायदा
व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करने के लिए अभी तक सिर्फ एक क्यूआर कोड स्कैन करना होता था। ऐसे में फ्रेंड या ऑफिस के लोग यूजर्स की इजाजत के बिना अपने डेस्कटॉप पर आपका अकाउंट लॉगइन कर सकते थे।लेकिन इस फीचर्स के आने के बाद अब कोई ऐसा नहीं कर पायेगा।