Wassepur Duble Murder: लव अफेयर में हुई दोनों की मर्डर, महिला समेत पांच लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

कोयला राजधानी धनबाद के बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत वासेपुर के करीमगंज में रविवार की रात डबल मर्डर केस में युवकों की मौत का मामला लव अफेयर हो सकता है। पुलिस कीअभी तक की जांच में यही सामने आया है। हालांकि अभी तक डिटेल पुलिस को पता नहीं चल सकी है।

Wassepur Duble Murder: लव अफेयर में हुई दोनों की मर्डर, महिला समेत पांच लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत वासेपुर के करीमगंज में रविवार की रात डबल मर्डर केस में युवकों की मौत का मामला लव अफेयर हो सकता है। पुलिस कीअभी तक की जांच में यही सामने आया है। हालांकि अभी तक डिटेल पुलिस को पता नहीं चल सकी है।

यह भी पढ़ें:धनबाद: दंपती का विवाद सुलझाने गई पुलिस ने हसबैंड को भरदम पीटा, इलाज के दौरान मौत
वासेपुर में रविवार की रात मारे गये साहिल और सोहेल का पोस्टमार्टम हो गया है। अभी तक दोनों के परिवार वालों ने भी किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की है। किसी पर शक भी उन लोगों ने नहीं जताया है। पुलिस अपने लेवल से जांच कर एक महिला समेत पांच लोगों को कस्टडी में लिया है। इनमें तबरेज और साजिद पहले से ही दूसरे केस के वांटेड हैं। पुलिस उन्हें पूर्व में भी तलाश रही थी।
प्रिंस खान से संपर्क में रहता था तबरेज
पुलिस ने जिस तबरेज को कस्टडी में लिया है, वह पहले गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रिंस खान के संपर्क में रहता था। उसके लिए छोटे-मोटे काम भी वह करता रहता था। प्रिंस के बल पर तबरेज ने कई लड़ाई झगड़े भी किया था। हालांकि पुलिस तबरेज के अलावा मोंटी पर भी विशेष नजर रख रख रही है। दे रही है।