Varun Dhawan और सारा अली ख़ान की कुली नम्बर 1 क्रिसमस पर होगी रिलीज, 28 नवंबर को आयेगा Trailer

वरुण धवन और सारा अली ख़ान की फ़िल्म कुली नम्बर वन 25 दिसम्बर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। मूवी का ट्रेलर 28 नवंबर को रिलीज़ होने वाला है। अमेज़न प्राइम और वरुण धवन ने नये पोस्टर के साथ ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Varun Dhawan और सारा अली ख़ान की कुली नम्बर 1 क्रिसमस पर होगी रिलीज, 28 नवंबर को आयेगा Trailer

Advertisement

  • अमेज़न प्राइम होगी रिलीज

मुंबई। वरुण धवन और सारा अली ख़ान की फ़िल्म कुली नम्बर वन 25 दिसम्बर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। मूवी का ट्रेलर 28 नवंबर को रिलीज़ होने वाला है। अमेज़न प्राइम और वरुण धवन ने नये पोस्टर के साथ ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

प्राइम ने ट्वीट में लिखा- कुली नम्बर 1 के ट्रेलर का आगमन समय और ठिकाना तय हो गया है। 28 नवम्बर को 12 बजे आ रहा है। कुली नम्बर 1 को डेविड धवन ने डायरेक्शन किया है। यह उनकी ही फ़िल्म का रीमेक है, जो 1995 में आयी थी। गोविंदा और करिश्मा कपूरन ने फ़िल्म में लीड रोल निभाये थे। दोनों फ़िल्मों का प्रोडक्शन वाशु भगनानी ने किया है। इस फ़िल्म से वरुण और सारा पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगे।

डेविड के डायरेक्शन में वरुण की यह तीसरी फ़िल्म है। उन्होंने पहली बार तू मेरा हीरो फ़िल्म में डैड डेविड के डायरेक्शन में काम किया था। इसके बाद सलमान ख़ान की फ़िल्म जुड़वां के रीमेक जुड़वा 2 में डेविड ने वरुण को डायरेक्ट किया। पहली दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थीं। 

वरुण ने भी अपने ट्वीटर एकाउंट से जानकारी शएयर करते हुए लिखा- एराइवल टाइम नोट कर लीजिए ट्रेलर का। 28 नवम्बर, 12 बजे। अमेज़न प्राइम वीडियो के फेसबुक और यू-ट्यूब पेज पर। मिलते हैं।वरुण और सारा की यह पहली फ़िल्म होगी, जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आयेगी।