Advertisement

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से दिल्ली जाते समय सकरावा पुलिस स्टेशन एरिया के 141 किमी पर मिश्राबाद गांव के पास यूपीडा के खड़े वाटर टैंकर में स्लीपर बस टकरा गयी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गए। बस में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं 40 घायल हुए है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand:गुमला में भीषण रोड एक्सीडेंट, खड़े ट्रक से टकरायी कार, तीन लोगों की मौत

डबल डेकर बस टक्कर के बाद सड़क किनारे पलट गयी। बस लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहा थी। जिस पानी के टैंकर सेबस टकराई है वह यूपीडा का बताया जा रहा है। हादसे का शिकार हुई बस राज कल्पना ट्रैवल्स गोखले मार्केट हजारी कोर्ट गेट संख्या पांच मोरी गेट दिल्ली की बतायी जा रही है। हादसे के दौरान गुजर रहे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रुक गये और मामले की जानकारी ली। तत्काल डीएम-एसपी को फोन कर हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया। गंभीर रूप से घायल लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कुछ घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।