कानपुर। परफ्युम बिजनसमैन पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज स्थित घर व फैक्ट्री में इनकम टैक्स व जीएसटी इंटेलीजेंस टीम की रेड जारी है। कानपुर के घर में 177 करोड़ रुपये की बरामदगी के बाद अब कन्नौज में तिजोरी, फर्श और दीवारों से नोट निकलरही हैं। घर में बोरों में अनाज की जगह नोट भरे मिल रहे हैं। यहां अबतक 103 करोड़ रुपये कैश बरामद हो चुकी है।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
जीएसटी इंटेलीजेंस व अफसरों समेत 36 लोग बिजनसमैन के घर व फैक्ट्री में अंदर हैं। यहां नौ ड्रम संदल आयल भी मिला है। गत्ते में 2000 के नोट बरामद हुए हैं। बिजनसमैन के घर में नोट गिनने की मशीन भी मिली है। टीम को कानपुर और कन्नैज से कुल 280 करोड़ रुपये और भारी मात्रा सोना मिला है। हालांकि अभी तक जांच टीम की ओर से अधिकृत बयान नहीं जारी किया गया है।

पीयूष जैन के कानपुर में आनंदपुरी आवास से जीएसटी इंटेलीजेंस की टीम 177 करोड़ रुपये बरामद कर चुकी है। कन्नौज के छिपट्टी मोहल्ला में पैतृक आवास में रेड जारी है। डीजीजीआइ अहमदाबाद की टीम शुक्रवार शाम चार बजे आवास के अंदर पीयूस के दोनों बेटों प्रत्यूष और प्रियांश, दो पंचों एसपी लीडर नेम सिंह यादव और अमित दुबे उर्फ अल्टर के साथ घर में इंट्री की थी। तब से टीम के सदस्य घर के अंदर ही हैं।टीम अभी तक करीब 15 अलमारी काट चुकी है। 20 ताले तोड़े हैं। गैस कटर से तिजोरी का लाकर तोड़ा गया। टीम को ताला तोड़ने के कारीगर, हथौड़ा, गैस कटर और वेल्डिंग मशीन की मदद लेनी पड़ रही है।
कई झोलों में रखी मिलीं चाबियां
विजिलेंस टीम को पीयूष जैन के मकान के अंदर अलग-अलग कई झोलों में चाबियां रखी मिलीं। ताला तोड़ने वाले एक कारीगर ने बताया कि करीब 300 चाबियां हैं। उन्हें लगाकर ताला खोलने में परेशानी हो रही है। जो ताला काफी कोशिश के बाद भी नहीं खुल रहा है, उनही को तोड़ने के लिए उन्हें बुलाया जाता है।