Uttar Pradesh: बहनों के साथ घर आ रही युवती को किडनैप करने का प्रयास, हाइ स्पीड बोलेरो अनकंट्रोल होकर पलटी

उत्तर प्रदेश के औरेया के बिधूना क्षेत्र के गांव रायपुर के पास ई-रिक्शा से जा रही तीन सगी बहनों में सबसे छोटी बहन को बोलेरो में सवार चार युवकों ने किडनैप करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उक्त आरोपितों ने एक बहन को तमंचे की बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Uttar Pradesh: बहनों के साथ घर आ रही युवती को किडनैप करने का प्रयास, हाइ स्पीड बोलेरो अनकंट्रोल होकर पलटी

Advertisement

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरेया के बिधूना क्षेत्र के गांव रायपुर के पास ई-रिक्शा से जा रही तीन सगी बहनों में सबसे छोटी बहन को बोलेरो में सवार चार युवकों ने किडनैप करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उक्त आरोपितों ने एक बहन को तमंचे की बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें:Bombay High Court: 'स्टूडेंट्स को पीटना और डांटना कोई क्राइम नहीं', बॉम्बे गोवा बेंच ने सुनाया बड़ा फैसला

हाइ स्पीड बोलेरो कुछ दूरी पर जाकर अनकंट्रोल होकर पलट गई। ग्रामीणों ने युवती को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। तीन युवक मौके से भाग निकले। गांव भाईपुर निवासी किरन कुमार की तीन बेटियां रुचि, जूली व सुभी व बेटा अरुण कुमार शुक्रवार को क्षेत्र के गुड़गांव से बस से बिधूना आए। इस दौरान अरुण बाइक से अन्य दोस्त के साथ घर आ गया।

तीनों बहनें ई-रिक्शा पर सवार होकर घर आ रही थी। रास्ते में सेंट मैरी स्कूल के पास बोलेरो सवार चार युवकों ने ई-रिक्शा को रोक लिया और जबरदस्ती कर सुभी का किडनैप कर लिया। बड़ी बहन ने विरोध किया तो उक्त आरोपितों ने तमंचे की बट से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।बोलेरो रायपुर गांव के पास पलट गई। बलेरो बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बोलेरो में सवार तीन युवक मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने युवती व एक युवक को बाहर निकाल कर पूछताछ की। पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया पकड़े गये आरोपित से पूछताछ की जा रही है।