अमेरिका-इजरायल का ‘डबल अटैक’: तेहरान दहला, खामेनेई सुरक्षित शिफ्ट; ईरान का पलटवार— मिसाइलों से जवाब
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया, तेहरान में धमाके, खामेनेई सुरक्षित शिफ्ट। जवाब में ईरान ने 400 मिसाइलें दागीं, मध्य-पूर्व में युद्ध जैसे हालात।
तेल अवीव/तेहरान(Threesocieties.com Desk): मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया, जिससे राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में जोरदार धमाके सुनाई दिए। इस हमले के बाद हालात युद्ध जैसे हो गये हैं।
यह भी पढ़ें: धनबाद मेयर चुनाव में मुकाबला दिलचस्प: चौथे राउंड में संजीव सिंह 16620 वोटों से आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला बड़ा हमला ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के दफ्तर के पास किया गया। हमले से पहले ही खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया।
तेहरान में कई ठिकानों पर हमले
शनिवार सुबह भारतीय समयानुसार तेहरान में लगातार धमाकों और एयर रेड सायरन की आवाजें सुनाई दीं। हमले में जिन प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें शामिल हैं:
खुफिया मंत्रालय
रक्षा मंत्रालय
परमाणु ऊर्जा संगठन
सुप्रीम लीडर का कार्यालय
मेहराबाद एयरपोर्ट
सूत्रों के अनुसार, इजरायल ने ईरान के करीब 30 ठिकानों पर एक साथ हमला किया।
‘लायनस् रोर’ ऑपरेशन, अमेरिका-इजरायल का जॉइंट एक्शन
इजरायल ने इस सैन्य अभियान को ‘लायनस् रोर’ (शेर की दहाड़) नाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अमेरिका और इजरायल का संयुक्त सैन्य ऑपरेशन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पहले ही ईरान को लेकर सख्त रुख दिखा चुके थे। उन्होंने कहा था कि यह कार्रवाई अमेरिका और उसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
ईरान का तगड़ा पलटवार, 400 मिसाइलें दागीं
हमले के बाद ईरान ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक:
ईरान ने इजरायल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं
कई शहरों में एयर रेड सायरन बजने लगे
इजरायल में आपातकाल जैसे हालात
इजरायल में अलर्ट, एयरस्पेस बंद
हमले के बाद इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह
स्कूल और सार्वजनिक संस्थान बंद
एयरस्पेस पूरी तरह बंद
शेल्टर में जाने के निर्देश
ईरान ने भी बंद किया एयरस्पेस
इजरायली हमलों के बाद ईरान ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। देशभर में दहशत का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
परमाणु तनाव के बीच भड़का बड़ा युद्ध संकट
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत चल रही थी। इस कार्रवाई ने पूरे मध्य-पूर्व को बड़े युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया है।






