- भारत-जोड़ो यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष और एमएलए समर्थक
जामताड़ा। झारखंड कांग्रेस की गुटबाजी के कारण जामताड़ा में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में मारपीट हुई। जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा व एमएलए इरफान अंसारी के समर्थक गुटों के बीच हुई झड़प हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ भी जमकर धक्का-मुक्की हुई।
यह भी पढ़ें:झारखंड:गवर्नर ने गवर्नमेंट से मांगी त्रिकूट पहाड़ी रोप-वे हादसा और रांची मेन रोड हिंसा की जांच रिपोर्ट
और भी पढ़ें
- सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: इमरजेंसी के लिए सिर्फ संजय गांधी जिम्मेदार नहीं थे
- रूस की महिलाएं सबसे खूबसूरत, भारत को मिला तीसरा स्थान; जानें टॉप-20 देशों की लिस्ट
- धनबाद में धूमधाम से मनी धन्वंतरि जयंती, MLA समेत डॉक्टरों ने की पूजा-अर्चना
- धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की मेगा रेड, 4 दुकानों से 205 KG लड्डू जब्त, किया नष्ट

जिलाध्यक्ष व एमएलए इरफान ने अलग-अलग निकाली यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा की अगुवाई में निकाली गई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शामिल हुए। वहीं, दूसरी ओर जामताड़ा एमएलए डा इरफान अंसारी अपने समर्थकों के साथ अपने कोर्ट रोड स्थित आवास से निकले। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बादल पत्रलेख, जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा और अन्य वरीय कांग्रेसजनों के साथ कोर्ट चौक स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का आगाज किया।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान भिड़े कांग्रेसी
बिरसा मुंडा की माल्यार्पण के बाद काफिला बैंक मोड़ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचा। वहां पहले से मौजूद एमएलए समर्थकों ने डा इरफान अंसारी के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ नोंकझोक करने लगे। हंगामे पर उतारू एमएलए समर्थकों ने पहले प्रदेश अध्यक्ष के बाडीगार्ड के साथ हाथापाई शुरू की फिर मामला और बिगड़ गया।एमएलए समर्थकों की हुड़दंगई देख जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के समर्थक भी नारेबाजी करते हुए उनसे से भिड़ गए। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे से हाथापाई और धक्का-मुक्की करने लगे। सीनीयर लीडर्स ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर इस यात्रा को जामताड़ा के सुभाष चौक पर पहुंचाया। यहां भी माल्यार्पण के दौरान एमएलए समर्थकों और जिला अध्यक्ष समर्थकों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान मिनिस्टर बादल पत्रलेखर कार्यक्रम छोड़ कर निकल गये। बाद में पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष ने एमएलए को फटकार लगायी।
उल्लेखनीय ने जामताड़ा एमएलए इरफ़ान अंसारी को कैश कांड के बाद पार्टी से सस्पेंड किया हुआ है। पार्टी के किसी भी पार्टी कार्यक्रम में शिरकत करने पर भी रोक लगी हुई है।