मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेला पुलिस स्टेशन महिला कांस्टेबल नेहा भारती ने मंगलवार की देर रात दवाओं की ओवरडोज खाकर सुसाइड का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के आइसीयू एडमिट कराया गया है। एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि डीएसपी पुलिस लाइन को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bjiahr: तेजस्वी JDU के लीडर नहीं, अति पिछड़ा या लव-कुश समाज से आने वाले किसी लीडर को आगे लायें नीतीश: उपेंद्र
लिखा सुसाइड नोट
महिला कांस्टेबल ने सुसाइड के प्रयास से पहले उसने अपने हाथ से लिखा सुसाइड नोट भी अपनी जेब में छोड़ा था। इसमें छुट्टी मांगने पर बेला थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने व नौकरी फंसा देने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सुसाइड नोट में उसने कहा है कि इससे वह डर गई और अपने को मारने का निश्चय किया। इसमें उसने अपने परिजन व संबंधियों को निर्दोष बताया। पुलिस ने महिला कांस्टेबल के कमरे से बड़ी संख्या में कई दवायें जब्त की हैं। इसमें बुखार व दर्द में दी जाने वाली सामान्य दवाईयां हैं। पुलिस ने उसके कमरे को सील कर दिया है। 

अल्बेंडाजोल, पैरासिटामोल, कॉम्बिफ्लेम व एजिथ्रोमाइसीन की गोलियां खाईं
बताया जाता है कि मंगलवार की संध्या महिला कांस्टेबल अपने निजी कार्यों को लेकर बेला थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के पास छुट्टी की अर्जी देने गई थी। थानाध्यक्ष ने तंज कसते हुए उसे छुट्टी देने से मना कर दिया। कांस्टेबल ने अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज का आरोप भी लगाया है। थानाध्यक्ष के द्वारा टिप्पणी करने के बाद थाना परिसर में ही अपनी बैरक में नेहा ने एक साथ 50 की मात्रा में कई दवाओं को पानी में घोल कर पी लिया।

एसकेएमसीएच में एडमिट कराकर उसे छोड़ गए पुलिसकर्मी
पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि महिला सिपाही को एसकेएमसीएच में एडमिट कराकर बेला पुलिस स्टेशन की पुलिस उसे छोड़कर चली गई।