रांची।एसीबी ने गुरुवार को रांची जिले के नामकुम पुलिस स्टेशन के ASI रविन्द्र राम को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ अरेस्ट  किया है। एसीबी टीम एएसआइ को हेडक्वार्टर ले गयी। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेशी कर  एएसआइ को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है।
नामकुम पुलिस स्टेशन में वाइफ-हसबैंड के झगड़े के बाद दहेज प्रताड़ना की दर्ज है। एएसआइ रवींद्र राम केस के आइओ हैं। वाइफडॉ अंबिका सिंह व हसबैंड संतोष कुमार के बीच समझौता हो चुका है। दोनों ने न्यायालय में शपथ पत्र के माध्यम से समझौते की जानकारी भी दे दी थी।इसके बावजूद केस डायरी में मदद करने के नाम पर एएसआइ लगातार संतोष कुमार से पांच हजार रुपये घूस मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर इनके विरुद्ध केस डायरी न्यायालय में दाखिल करने की बात कर रहे थे।
सामलौंग स्थित स्वर्णरेखा गार्डेन के फ्लैट नंबर 501-सी निवासी संतोष कुमार ने एएसआइ के खिलाफ एसीबी में कंपलेन की। एसीबी जांच में एएसआइ के खिलाफ आरोप सही पाया गया। मामले में एसीबी ने आरोपी एएसआइ के खिलाफ 23 जून को पीसी एक्ट में एफआइआर दर्ज की। इसके बाद 24 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार एसीबी ने नामकुम पुलिस स्टेशन के पास ही बनारसी ढाबे के पास एएसआइ रवींद्र राम को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया।