- आरजेडी सुप्रीमो को बुखार व यूरिन संक्रमण
नई दिल्ली। बिहार के एक्स सीएम व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की शुक्रवार को फिर से तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली एम्स के के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया है। मेडिसिन विभाग के डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
Gangs of wasseypur: वर्चस्व व रंगदारी को लेकर 30 सालों से चल रहा है गैंगवार, अब भांजों ने दी है मामा को खुली चुनौती
बताया जा रहा है कि लालू को बुखार व यूरिन में संक्रमण के कारण एम्स में एडमिट किया गया है। उन्हें किडनी की भी पहले से परेशानी है। लालू दोपहर करीब ढाई बजे एम्स की इमरजेंसी में पहुंचे। इसके बाद उनकी कई जांचें कराई गई हैं। इसके पहले भी दिल व किडनी की बीमारी के कारण लालू को एम्स में एडमिट किया गया था। उस समयवह लंबे समय तक एम्स में एडमिट रहे थे।
दिल्ली में इलाज करा रहे लालू 22 नवंबर को दिल्ली से पटना आये थे। वह चारा घोटाला मामले में 23 नवंबर को सीबीआइ की स्पेशल कोर्ट में उनकी पेशी हुई थी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तिथि तय की है। अस्वस्थ होने के कारण गुरुवार को लालू वापस दिल्ली के लौट गये थे। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू अभी अपनी बड़ी बेटी व राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में रह रहे हैं। यहां वह एम्स के डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
और भी पढ़ें
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
- अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगी थार
- झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय चतुर्वेदी जीते; प्रशांत सिंह BCI सदस्य
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा