• प्रेमनगर रोहिणी और मदनपुर खादर में अवैध निर्माण चला बुलडोजर

 नई दिल्ली। साउथ दिल्ली के मदनपुर खादर समेत कई इलाकों में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर चला। प्रेमनगर और विष्णु गार्डन के चांद नगर में भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। मदनपुर खादर में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया।

राजीव कुमार होंगे देश के नये चीफ इलेक्शन कमिश्नर, 15 मई को संभालेंगे पदभार

मदनपुर खादर में आक्रोशित भीड़ ने पहले तो दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारे लगाये। साउथ दिल्ली नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया। कार्रवाई का विरोध कर रही भीड़ की लीडरशीप कर रहे आप एमएलए अमानतुल्लाह खान को दिल्ली पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। मौके पर पहुंचे आप एमएलए अमानतुल्लाह खान ने कहा कि मदनपुर खादर में SDMC की कार्रवाई अवैध है। एमएलए की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। लोगों ने दिल्ली पुलिस के साथ एमसीडी के खिलाफ भी नारेबाजी की।अमानतुल्लाह खान ने कहा कि अगर मेरे गिरफ्तार होने से लोगों के मकान बचते हों तो मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। पुलिस ने कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने की आशंका जताते हुए अमानतुल्लाह खान को कस्टडी में लिया है। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ से दिल्ली पुलिस ने नारेबाजी न करने की अपील की, लेकिन अमानतुल्लाह खान के आने के बाद प्रदर्शन तेज हो गया। लोगों ने काफी देर तक दिल्ली पुलिस हाय-हाय के नारे लगाये।

म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन के बुलडोजर ने मदनपुर खादर एक तीन मंजिला अवैध इमारत को गिरा दिया। इससे यहां बवाल हो गया। लोगों के साथ विरोध कर रहे अमानतुल्लाह खान को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। यहां लोग गलियों से और छतों से पत्थर फेंक रहे थे। एसडीएमसी की कार्रवाई के विरोध में लोगों ने निगमकर्मियों पर पथराव करने के आरोप में एमएलए अमानतुल्लाह खान सहित 12 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यहां एक बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा है। हंगामे के कारण 10,-15 मिनट के लिये कार्रवाई रुकी थी, लेकिन फिर से बिल्डिंग को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। मदनपुर खादर ओखला विधानसभा के अंतर्गत आता है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने बृहस्पतिवार को रोहिणी के केएन काटजू मार्ग पर अतिक्रमण पर बुलडोडर चलाया। दिनभर आसपास के इलाकों में बुलडोजर चल रहा।  दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने बृहस्पतिवार को मदनरपुर खादर में अतिक्रमण हटाया तो अवैध निर्माण गिराया।लोकल लोगों का आरोप है कि यहां पर अवैध रूप से रह रहे लोग बांग्लादेशी हैं। एक सौ से 150 लोग यहां रहते थे। इनका कबाड़ का काम था। निगम की जमीन पर 30 सालों से अतिक्रमण कर रह रहे थे।अब इन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है।