धनबाद में गौ तस्करी पर रोक लगाये पुलिस प्रशासन: मुकेश पांडेय
बीजेपी लीडर मुकेश पांडेय ने कोयला राजधानी धनबाद में गौ तस्करी को रोकने को लेकर सोमवार को एसपी रेशमा रमेशन से मुलाकात की। मुकेश पांजेय ने एसपी को ज्ञापन सौंपा।
//= $content; ?>
धनबाद। बीजेपी लीडर मुकेश पांडेय ने कोयला राजधानी धनबाद में गौ तस्करी को रोकने को लेकर सोमवार को एसपी रेशमा रमेशन से मुलाकात की। मुकेश पांजेय ने एसपी को ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ें:अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में इंडिया और चीनी आर्मी के बीच हुई झड़प, दोनों देशों के कई आर्मी घायल
मुकेश ने एसपी से गौ तस्करी पर लगाम लगाने को लेकर आग्रह भी किया।मुकेश पांडे ने बताया कि जिले में गौ तस्करों के मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। ऐसा लगता है जैसे उन्हें किसी का भी डर नही है। ये तस्कर वाहनों में पशुओं को ठूंस कर धनबाद शहर के रास्ते बॉर्डर पार कराते हैं।
उन्होंने बताया कि गौ तस्करी पर रोक लगाने को लेकर आज एसपी से मुलाकात की। एसपी द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द हो वो इसपर लगाम लगाने को लेकर जिले के थाना प्रभारियों संग बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश देंगी।