- मोबाइल और पांच हजार रुपये की लूट की कंपलेन करने पहुंचे पुलिस स्टेशन
पलामू। एसपी चंदन कुमार सिन्हा पलामू में पदभार ग्रहण करने से बुधवार को पहले सतबरवा थाना प्रभारी कर्मपाल नाग एग्जाम ली। हालांकि थानेदार एग्जाम से पास कर गये। एसपी ने उन्हें शाबाशी दी।
क्या है मामला
और भी पढ़ें
- BCCL CMD के निजी सचिव को लगी चाकू, वित्त अधिकारी के मोबाइल से भी उलझी गुत्थी
- धनबाद: BCCL अस्पताल के 14 करोड़ के टेंडर पर बवाल, 339 ठेकेदार अयोग्य!
- धनबाद में डॉक्टरों की बहाली: विशेषज्ञों को ₹1.05 लाख वेतन, 4 नवंबर को इंटरव्यू
- SAIL: बोकारो-बर्नपुर के दो वरिष्ठ अफसर SISD में ट्रांसफर, 3 साल की नियुक्ति
आइपीएस चंदन कुमार सिन्हा रांची से पलामू आने के क्रम में सिविल ड्रेस में थे। वह आम पब्लिक बनकर सतबरवा थाना पहुंचे। मोबाइल और पांच हजार रुपये की लूट की कंपलेन की। एसपी ने ओडी अफसर से कहा कि क्रिमिनलों उनकी कनपट्टी पर पिस्टल तान दिया। उनसे मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए। इसी क्रम में सतबरवा थाना प्रभारी कर्मपाल कुमार नाग वहां पहुंच जाते हैं। लूट की बात सुनकर कंपलेमनेंट को घटनास्थल दिखाने को कहा जाता हैं। मौके पर पहुंचने पर बतौर वादी एसपी से घटना की पूरी जानकारी ली जाती है।
एसपी की ओर से बताया जाता है कि मोटरसाइकल से तीन युवक उनकी इनोवा गाड़ी को आगे से आकर रोक दिया। वाहन के रुकते ही पीले रंग की शर्ट पहना युवक आर्म्स के बल पर मोबाइल व पैसे लूट कर भाग निकला। थाना प्रभारी तत्काल कार्रवाई करते हुए वादी के मोबाइल नंबर को ट्रैक करने के लिया टेक्निकल सेल को भेज दिया जाता है।मामले में कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना प्रभारी वापस लौट जाते हैं। वादी द्वारा पेन कागज व मोबाइल नहीं होने की बात सुनकर ओडी प्रभारी को पेन, कागज व मोबाइल उपलब्ध करा दिया जाता है। कुछ देर बाद शक होने पर सतबरवा थाना प्रभारी अपने मोबाइल से नये एसपी के फोटो का मिलान वादी से करते हैं। तुरंत जय हिन्द कहकर नये कप्तान का अभिवादन किया जाता है।
नये एसपी ने पदभार ग्रहण किया, कहा पब्लिक लिए 24 घंटे रहेंगे उपलब्ध
चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को पलामू एसपी का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने मीडिया को बताया कि पब्लिक के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। पब्लिक के लिए के लिए भी रात में एक बजे भी उपलब्ध रहेंगे। एसपी ने कहा कि माओवादी व एक्सप्रिलटर ग्रुप सहित कई अपराधी गिरोहों की गतिविधियों पर उनकी निगाह रहेगी। अफसरों के साथ विचार विमर्श कर विस्तृत जानकारी देंगे।