नई दिल्ली। पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने एक शादी में रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने पर जमकर डांस किया है। उनका डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।
Mahira Khan dancing on Ranbir Kapoor's song "Dance Ka Bhoot"#RanbirKapoor #MahiraKhan pic.twitter.com/iKRNDJZlJd
ADVERTISEMENT— Hail Hydra (@Lordofbattles8) January 22, 2023
पाकिस्तानी एक्टर फ्रीहा अल्ताफ के बेटे और सिंगर तुरहान जेंस की शादी में माहिरा खान ने रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने डांस का भूत पर कमर मटकाई है। वायरल वीडियो में मायरा खान को रणबीर कपूर के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। माहिरा खान ने इस अवसर पर लहंगा पहन रखा है उनके बाल बंधे हुए हैं। वह काफी खूबसूरत लग रही है। उन्होंने शानदार डांस से सभी का दिल जीत लिया है। माहिरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टव है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करती है।
रेड सी फिल्म फेस्टिवल में देखे गये थे रणबीर कपूर और माहिरा खान
माहिरा खान शाह रुख खान के साथ फिल्म रईस में नजर आई थी। वह इंडिया में भी काफी फेमस है। माहिरा खान को रणबीर कपूर के साथ अमेरिका में रोड किनारे सिगरेट पीते हुए भी देखा गया था। इसके चलते दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी वायरल हुई थी। इसके पहले रणबीर कपूर और माहिरा खान को जेद्दा सऊदी अरेबिया में हुए रेड सी फिल्म फेस्टिवल में भाग लेते देखा गया था। दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। दोनों एक-दूसरे के साथ एन्जॉय करते नजर आए। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी। माहिरा खान ने कई फिल्मों में अहम रोल निभाई है। वह कई पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम कर चुकी है।