• लेडीज पर्स, हैंडबैग, छाता, पानी की बोतल ले जाने पर बैन

धनबाद। पीएम नरेंद्र मोदी एक मार्च को धनबाद आयेंगे। पीएम सिंदरी हर्ल फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के कार्यक्रम की तैयारी को जिला प्रशासन की ओर से अंतिम रुप दिया जा रहा है। 
यह  भी पढ़ें: Jharkhand: 23 IPS का ट्रांसफर, आरके मल्लिक बने एडीजी पुलिस हेडक्वार्टर, पांच जिलों में नये एसपी की पोस्टिंग

ADVERTISEMENT


पीएम के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को एसपीजी की टीम के साथ भवन विभाग के सचिव मनीष रंजन, डीजीपी अजय कुमार सिंह, एडीजी संजय आनंदराव लाटकर, बोकारो जोन आइजी माइकल एस राज, डीआईजी बोकारो सुरेंद्र कुमार झा, डीसी वरुण रंजन, एसएसपी एचपी जनार्दनन ने  ने सिंदरी स्थित हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड कैंपस, हेलीपैड, सभा स्थल, उद्घाटन स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ हर्ल के एमडी शिब प्रसाद मोहंती, वाइस प्रेसिडेंट सुरेश प्रमाणिक, एच आर हेड श्री संत सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अफसर मौजूद थे।

सिंदरी के बाद टीम ने बरवाअड्डा एयरपोर्ट का और सभा स्थल का निरीक्षण किया। तैयारियों का जायजा लिया। सिंदरी में टीम ने हेलीपैड से लेकर हर्ल सिंदरी के उद्घाटन स्थल व सभा स्थल तक के रूट लाइन का बारीकी से निरीक्षण किया। पीएम के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। पीएम नरेंद्र मोदी का एक मार्च की सुबह 10:45 बजे सिंदरी हेलीपैड पर आगमन निर्धारित है। इसके बाद पीएम 11:00 बजे उद्घाटन स्थल पर जायेंगे। उद्घाटन स्थल के बाद हर्ल कैंपस के सभास्थल में सभा को संबोधित करेंगे। हर्ल सिंदरी से पीएम11:55 बजे हेलीकॉप्टर से धनबाद के बरवाअड्डा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।पीएम के दोनों सभा स्थल पर लेडीज पर्स, हैंडबैग, छाता, पानी की बोतल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
डीसी वरुण रंजन ने कहा कि 29 फरवरी को 12:00 बजे तक पीएम  के प्रस्तावित कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी। 29 फरवरी को दोनों कार्यक्रम स्थल पर रियल टाइम रिहर्सल किया जायेगा। वहीं बुधवार को दोनों कार्यक्रम स्थल पर एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग की जायेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का सुचारू रूप से क्रियान्वयन के लिए सभी अफसरों को आपसी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया है।
हर्ल सिंदरी कार्यक्रम स्थल के लिए डीडीसी सादात अनवर तथा बरवाअड्डा एयरपोर्ट कार्यक्रम स्थल के लिए नगर आयुक्त रवि राज शर्मा नोडल अफसर है। इससे पहले धनबाद आगमन पर हर्ल सिंदरी के हेलीपैड एवं बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर डीजीपी अजय कुमार सिंह को गार्ड ऑफ कर दिया गया। हर्ल सिंदरी में सिटी एसपी अजीत कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, एसी विनोद कुमार, एसडीएम उदय रजक, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन, जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, डॉ विकास कुमार राणा, घनश्याम ग्रोवर, रविन्द्र पाठक, राघवेन्द्र तिवारी के अलावा भवन प्रमंडल, बिजली विभाग सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।
वहीं बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ धनबाद एमएलए राज सिन्हा, रुरल एसपी कपिल चौधरी, मनोज मालाकार, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, प्रितपाल सिंह अजमानी, हर्ष कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।