धनबाद। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्ववधान में ऑनलाइन मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया। चाणक्या एकेडमी के साथ मिलकर आयोजित हुए इस सेशन में लगभग 200 लोग जुड़े। 

चाणक्या एकेडमी के डायरेक्टर एके मिश्रा ने उक्त सेशन में जीवन में सफलता पाने के तरीकों को बेहतरीन ढंग से बताया। इससे पूर्व झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने उदघाटन सत्र में स्वागत संबोधन दिया। प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक लिल्हा ने सक्सेस गुरु एके मिश्रा  का परिचय करवाया। 

सेशन को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि अक्सर छोटी सी बातों से भी महत्वपूर्ण कार्य हो सकते बस हमें अवसरों को पहचानने की कला सीखनी होगी। खुद के भीतर का विश्वास जगाना होगा। हर संघर्ष के लिये तैयारी के साथ आगे बढ़ना होगा। कुछ नामुमकिन नहीं है। ये हो सकता है कि किसी लक्ष्य को पाने के लिए थोड़ा संघर्ष ज्यादा या कठिन करना पड़ सकता है। 

लगभग दो घंटे तक चले इस सेशन में बतौर गेस्ट मध्यप्रदेश के सतना के डीएमअजय कटेसरिया भी जुड़े। उन्होंने कई प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए सबसे पहले स्वयं को व्यवस्थित करना होगा। अपनी एकाग्रता को बढ़ाने के बाद ही स्वयं के लिए तरक्की के रास्ते खोल सकते है। 

मंच के प्रांतीय महामंत्री अरुण गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विजय आनंद मूनका, सहित बड़ी संख्या में मंच सदस्य एंव पदाधिकारी इस सत्र से जुड़े।यह जानकारी शिक्षा, राष्ट्रीय विकास एंव एकता प्रांतीय संयोजक मनीष शर्मा ने दी है।