“अब बिहार की भी IPL टीम होनी चाहिए…” अनिल अग्रवाल के बयान से क्रिकेट और सियासत में हलचल
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बिहार के लिए अलग IPL टीम बनाने की वकालत की है। ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और साकिब हुसैन का जिक्र करते हुए उन्होंने बिहार के क्रिकेट टैलेंट को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने की बात कही। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में नई बहस छिड़ गई है।
नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अब सिर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि भारत की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स और बिजनेस लीग बन चुकी है। इसी बीच वेदांता ग्रुप के चेयरमैन उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट और कॉरपोरेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने खुलकर कहा कि बिहार की भी अपनी IPL टीम होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘माता-पिता IAS तो बच्चों को आरक्षण क्यों?’… सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से छिड़ी नई बहस
क्या आपको नहीं लगता Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए?
— Anil Agarwal (@AnilAgarwal_Ved) May 22, 2026
बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं।
पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ODI double century लगाई। समस्तीपुर… pic.twitter.com/bgScCh40Zd
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और फेसबुक पर किए गए उनके पोस्ट के बाद “टीम बिहार” की मांग तेजी से ट्रेंड करने लगी। क्रिकेट प्रेमियों से लेकर बिजनेस जगत तक हर जगह यह चर्चा होने लगी कि क्या आने वाले समय में बिहार भी IPL में अपनी अलग पहचान बना सकता है।
मेरा पूरा समर्थन और सहयोग आपके साथ है।
— Anil Agarwal (@AnilAgarwal_Ved) May 22, 2026
बिहार की सभी खेल प्रतिभाओं को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ ???? https://t.co/uwUDjOQ5Wy
“बिहार सिर्फ राज्य नहीं, इमोशन है”
अनिल अग्रवाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि जिस तरह चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें अपने-अपने राज्यों और शहरों का प्रतिनिधित्व करती हैं, उसी तरह बिहार को भी IPL में अपनी पहचान मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई शानदार क्रिकेटर दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद राज्य को क्रिकेट में वह सम्मान और पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वह असली हकदार है। उन्होंने भावुक अंदाज में लिखा, “बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक इमोशन है। अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का टैलेंट देश-दुनिया के मैदान पर दिखे।”
बिहार के खिलाड़ियों का किया जिक्र
अनिल अग्रवाल ने बिहार के उभरते क्रिकेट सितारों का उदाहरण देते हुए कहा कि पटना के ईशान किशन ने सबसे तेज ODI डबल सेंचुरी लगाकर दुनिया को चौंका दिया। उन्होंने समस्तीपुर के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का भी जिक्र किया, जो बेहद कम उम्र में IPL डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा गोपालगंज के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन की गेंदबाजी की भी उन्होंने तारीफ की। उनका कहना था कि बिहार में क्रिकेट टैलेंट की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ बेहतर मंच, आधुनिक सुविधाओं और प्रोफेशनल ट्रेनिंग की है।
“मैं बिहार के युवाओं के साथ खड़ा हूं”
वेदांता चेयरमैन ने कहा कि उनका सपना है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिले। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर बिहार के खिलाड़ियों को सही इंफ्रास्ट्रक्चर और सपोर्ट मिले, तो यहां की टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल हो सकती है। उन्होंने साफ कहा कि बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए वे “अनकंडीशनल सपोर्ट” देने को तैयार हैं।
क्या IPL में उतर सकता है वेदांता ग्रुप?
अनिल अग्रवाल के बयान के बाद सबसे बड़ी चर्चा यही है कि क्या वेदांता ग्रुप भविष्य में IPL फ्रेंचाइजी खरीदने की तैयारी कर रहा है?स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि IPL अब हजारों करोड़ रुपये की स्पोर्ट्स इकॉनमी बन चुका है। टीमों की वैल्यू लगातार बढ़ रही है और बड़े कारोबारी घराने इसमें निवेश को फायदे का सौदा मान रहे हैं। ऐसे में अनिल अग्रवाल का बयान सिर्फ भावनात्मक अपील नहीं, बल्कि भविष्य के बड़े स्पोर्ट्स प्लान का संकेत भी माना जा रहा है।
IPL टीमों की वैल्यू करोड़ों में
रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL टीमों की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है।
कोलकाता नाइट राइडर्स : ₹22 हजार करोड़ तक
मुंबई इंडियंस : ₹21 हजार करोड़ तक
चेन्नई सुपर किंग्स : ₹20 हजार करोड़ तक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : ₹16 हजार करोड़ से ज्यादा
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में IPL में नई फ्रेंचाइजी की एंट्री हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो बिहार की टीम की मांग और मजबूत हो सकती है।
सोशल मीडिया पर ‘टीम बिहार’ ट्रेंड
अनिल अग्रवाल के पोस्ट के बाद सोशल media पर #BiharIPLTeam तेजी से ट्रेंड करने लगा। हजारों लोगों ने बिहार के क्रिकेट टैलेंट और वहां की युवा आबादी का हवाला देते हुए कहा कि राज्य को IPL में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। कई यूजर्स ने लिखा कि बिहार में क्रिकेट के प्रति जुनून किसी भी बड़े राज्य से कम नहीं है, लेकिन अब तक वहां से कोई IPL फ्रेंचाइजी नहीं बनी।
बड़ा सवाल
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भविष्य में बिहार को अपनी IPL टीम मिलेगी? और क्या वेदांता ग्रुप इस दिशा में बड़ा निवेश करने जा रहा है? फिलहाल अनिल अग्रवाल के बयान ने इतना जरूर साबित कर दिया है कि बिहार का क्रिकेट टैलेंट अब राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बन चुका है।






