नई दिल्ली। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली के अशोका रोड स्थित आवास पर अज्ञात लोगों ने हमला किया है। हमले के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: प्रकाश यादव मर्डर केस का 72 घंटे के अंदर उद्भेदन, चतरा पुलिस ने चार आरोपियों को किया अरेस्ट


असदुद्दीन ओवैसी की कंपलेन के बाद एडिशनल डीसीपी ने उनके आवास का दौरा किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंच छानबीन की। मौके से पुलिस सबूत इकट्ठा किया है।असदुद्दीन ओवैसी ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर हमला होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ओवैसी के अनुसार उन्होंने रात में लौटने के बाद पाया कि उनके आवास पर पत्थर फेंके गये हैं।