धनबाद। बीजेपी के धनबाद एमपी ढुलू महतो मंगलवार को नई दिल्ली में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।एमपी ने मंत्री को बोकारो की विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ें:Jharkhand : कोल, स्टोन और पॉलिटिक्स… सूर्या हांसदा का सफर 2009 से एनकाउंटर तक

धनबाद एमपी ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से बोकारो-धनबाद को रोजगार, निवेश और विकास का नया केंद्र बनाने की मांग की। मंत्री के साथ बोकारो इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना, लोकल MSME इकाइयों की सक्रिय भागीदारी और औद्योगिक पुनर्जागरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।