धनबाद। बीजेपी के धनबाद एमपी ढुलू महतो ने बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की। एमपी ने ती संगठन महासचिव से झारखंड राज्य के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण और सार्थक चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें: Dhanbad : MLA राज सिन्हा ने CM हेमंत सोरेन से मिले, जिले के महत्त्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की मांग
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता को सादर नमन एवं हृदय से आभार।
— ढुलू महतो (@dhullu_mahto) June 4, 2025
आप सभी के आशीर्वाद, स्नेह और सहयोग से आज मेरे सांसद कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण हुआ। यह एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि जनसेवा के पथ पर विश्वास, संघर्ष और संकल्प का साल रहा है।
हर एक कदम पर आपने जो समर्थन दिया, वही मेरी… pic.twitter.com/qBpG5dJDT1
एमपी ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से राज्य के युवाओं, किसानों, गरीबों और आदिवासी समाज के हितों को केंद्र में रखते हुए कई योजनाओं और भावी रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। झारखंड में पार्टी संगठन की मजबूती व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

ऊर्जा पर स्थायी समिति की बैठक
एमपी ढुलू महतो ने संसद भवन अनेक्स में ऊर्जा पर स्थायी समिति की बैठक में भाग लिया। धनबाद लोकसभा क्षेत्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उपयोगी सुझाव दिए और ज़मीनी अनुभव साझा किया।धनबाद एमपी ने ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने ऊर्जा उत्पादन, वितरण और उपभोक्ता हितों की रक्षा से जुड़े विषयों पर प्रकाश डालते हुए झारखंड, विशेषकर धनबाद क्षेत्र की ऊर्जा आवश्यकताओं और समस्याओं को समिति के समक्ष रखा। उन्होंने कोयला आधारित ऊर्जा उत्पादन में पारदर्शिता, स्थानीय लोगों को रोजगार, तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जोर देते हुए ठोस नीति निर्माण की आवश्यकता पर बल दिए।