नासिक TCS कांड: खींचा और चूम लिया, शादी का दबाव, पीड़िता का सनसनीखेज खुलासा,धर्मांतरण की कोशिश!

नासिक TCS कांड में पीड़िता का सनसनीखेज खुलासा—आरोपी ने जबरन खींचकर चूमा, विरोध करने पर शादी का दबाव बनाया और धर्मांतरण की कोशिश का आरोप। मामला गरमाया, जांच तेज।

नासिक TCS कांड: खींचा और चूम लिया, शादी का दबाव, पीड़िता का सनसनीखेज खुलासा,धर्मांतरण की कोशिश!
पुलिस गिरफ्त में आठ आरोपी, निदा खान फरार।

मुंबई/नासिक(Threesocieties.com Desk): महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की BPO यूनिट में कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक पीड़िता की आपबीती ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी दानिश शेख ने उसे जबरदस्ती अपनी ओर खींचकर चूम लिया और विरोध करने पर शादी का प्रस्ताव देकर दबाव बनाया।

यह भी पढ़ें: कोलकाता में मारवाड़ी सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक: सदस्यता अभियान में झारखंड नंबर-1, 876 नए सदस्यों से बनाया रिकॉर्ड

2022 में शुरू हुआ संपर्क, नौकरी का दिया लालच

पीड़िता के अनुसार, उसकी पहली मुलाकात जनवरी 2022 में दानिश शेख से हुई थी। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। बाद में दानिश के TCS में नौकरी लगने के बाद उसने युवती को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मुलाकातें होने लगीं।

“जबरदस्ती खींचा और चूम लिया”

पीड़िता ने बताया कि जुलाई 2022 में एक मुलाकात के दौरान दानिश ने उसे जबरन अपनी ओर खींच लिया और चूम लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। हालांकि, युवती किसी तरह वहां से निकल गई, लेकिन नौकरी की उम्मीद में संपर्क बनाए रखा।

ऑफिस में बढ़ा दबाव, धर्मांतरण के लिए मजबूरी

पीड़िता ने दावा किया कि TCS में नौकरी मिलने के बाद आरोपी दानिश के साथ-साथ तौसीफ अख्तर और HR मैनेजर निदा खान से भी उसका संपर्क हुआ। उसने आरोप लगाया कि ये लोग अक्सर धर्म को लेकर चर्चा करते थे और इस्लाम अपनाने के लिए दबाव बनाते थे। “वे बार-बार कहते थे कि इस्लाम सबसे बेहतर है और मुझे उसे अपनाना चाहिए,” पीड़िता ने बताया।

ब्लैकमेल और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे धमकाया कि अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे। साथ ही, सह-आरोपी तौसीफ पर भी गलत तरीके से छूने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है।

शादी छिपाकर फंसाया, पत्नी ने खोली पोल

शिकायत के अनुसार, फरवरी 2026 में आरोपी की पत्नी ने पीड़िता से संपर्क कर बताया कि दानिश पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। जब इस बारे में पूछा गया तो आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका शादी करने का कोई इरादा नहीं था।

NCW ने लिया संज्ञान, जांच कमेटी गठित

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस पूरे मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित की है। यह टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करेगी।

9 FIR दर्ज, 8 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अब तक 9 एफआईआर दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

कंपनी ने शुरू की आंतरिक जांच

TCS की ओर से कहा गया है कि उन्हें अपने आंतरिक चैनलों के माध्यम से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन अब कंपनी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

TCS 'धर्मांतरण' और यौन उत्पीड़न मामला
यह मामला तब सामने आया, जब TCS में काम करने वाली एक महिला ने अपने सहकर्मी दानिश शेख पर आरोप लगाया कि उसने 2022 में शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, निदा खान दानिश शेख की बहन है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के धर्म के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं और अपना धर्म बदलने का दबाव बनाने की कोशिश की।  यह भी आरोप है कि निदा खान और एक अन्य व्यक्ति, तौसीफ अख्तर ने शिकायतकर्ता से यह बात छिपाई कि दानिश शेख पहले से ही शादीशुदा था। जैसे ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की, सात और महिलाएं सामने आईं। उन्होंने दावा किया कि उनके वरिष्ठ सहकर्मियों ने उनका मानसिक और यौन उत्पीड़न किया था और डिपार्टमेंट ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया। कथित तौर पर ये घटनाएं फरवरी 2022 से मार्च 2026 के बीच घटित हुईं। 

पुलिस ने अब तक इस मामले में लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रज़ा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफ़ी शेख, आसिफ आफ़ताब अंसारी और सिस्टेंट जनरल मैनेजर Ashwini Ashok Chainani है। मास्टरमाइंड निदा खान को ‘लेडी कैप्टन’ कहा जा रहा है। वह फरार चल रही है। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं से दोस्ती की, उन्हें सहज महसूस कराया और फिर धीरे-धीरे उन्हें नमाज पढ़ने और हिजाब पहनने के लिए प्रेरित किया।