Advertisement
  • कंपनी ने Mahindra Scorpio 2022 को कर रही है बिग डैडी नाम से प्रमोट 

नई दिल्ली। Mahindra की अपकिंग एसयूवी Scorpio-N इंडिया में जल्द लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने इस गाड़ी के इंजन स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है। Scorpio-N 27 जून को इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाली है। 

ADVERTISEMENT

Pawan Singh Divorce Case:वाइफ ज्योति सिंह से डाइवोर्स  लेने आरा कोर्ट पहुंचे पवन सिंह, दोनों ने कहा- अब नहीं रहना साथ
कंपनी ने पुष्टि किया है कि नया 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन और वैकल्पिक 4X4 ड्राइवट्रेन सिस्टम के साथ उपलब्ध होगा। अभी इसके ऑफिसियल स्पेशिफिकेशन्स का खुलासा होना बाकी है। एसयूवी के 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन विकल्पों के साथ आने की सूचना है।

महिंद्रा थार से अधिक पॉवरफुल होगी Scorpio-N

गैसोलीन यूनिट 170PS (168bhp) की मैक्सिमम पॉवर जेनरेट करेगी। तेल बर्नर, निचले वेरिएंट पर 130PS (128bhp) और हाई ट्रिम्स पर 160PS (158bhp का पॉवर पैदा करेगा। दोनों मोटर्स को लो रेंज गियरबॉक्स विकल्प के साथ 4X4 सिस्टम के साथ पेश किया जायेगा। वर्तमान पीढ़ी की तुलना में, नई पीढ़ी काफी अधिक शक्तिशाली होगी।
Scorpio-N की विशेषता
लैडर-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित इस गाड़ी में फोर-व्हील ड्राइव मिलने की काफी उम्मीदें है, जो लग्जरी अमूमन लग्जरी गाड़ियों में मिलते हैं।महिंद्रा स्कॉर्पियो का अपडेटेड मॉडल मौजूदा मॉडल से काफी हद तक बदलने की उम्मीद है। स्कॉर्पियो-एन को आप बाहर से देखखर ही पता लगा सकते हैं, क्योंकि इसका व्हील बेस पहले की तुलना बड़ी मिलेगी।
Mahindr Scorpio-N का इंटीरियर पहले से और आधुनिक होने वाली है। इसमें नये बड़े टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सनरूफ और इस तरह के कई लग्जरी फीचर्स मिलने वाले हैं। वहीं, ड्राइवर डिस्प्ले डिजिटल है और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स भी देखने को मिले हैं।नई स्कॉर्पियो में लंबे व्हीलबेस के साथ यह मौजूदा मॉडल से बड़ी होगी।  इसका मतलब है कि इसमें ज्यादा जगह होगी।अब स्कॉर्पियो लवर पहले से अधिक स्पेस का आनंद उठाने में भी सक्षम होंगे।