- मंदिर पहुंच रोड पर मांस बिकने वाले दुकानों को हटाया जायेगा
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर के पहुंच रोड से मांस की दुकानें हटेंगी। म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन के चेयरमैन कलावती यादव ने म्यूनिशिपल कमिश्नर रोशन कुमार सिंह से कहा कि वे नियमों का पालन करते हुए मेन रोड पर खुले रूप से मांस बिकना बंद करायें।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: अखिलेश वारियर सेंट्रल डेपुटेशन के लिए रिलीव, कई IPS ऑफिसर भी दिल्ली जाने की तैयारी
और भी पढ़ें
- अनिल अंबानी को ED का बड़ा झटका, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क; 2 विमान भी जब्त
- दीपावली से पहले झरिया में मिलावट का खेल बेनकाब, 360 किलो बताशे-सेवई जब्त
- अनंत सिंह पर कार्रवाई की जल्दबाजी, BJP विधायक राजू सिंह पर चुप्पी क्यों? भड़के पप्पू यादव
- BCCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 GM-स्तर के अधिकारियों का तबादला; देखें लिस्ट

महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग तोपखाना, बेगमबाग पर मांसाहार व्यंजनों की कई दुकानें हैं। इन पर खुले रूप से बिक्री होती है।म्यूनिशिपल कॉरपरेशन सम्मेलन में कुछ पार्षदों ने मंदिर रोड में खुले रूप से मांस बेचने का मामला उठाई। मंदिर पहुंच मार्ग पर मांस बिकता देख भक्तों की आस्था आहत होती है। इस पर रोक लगनी चाहिए। इस पर प्रोपोजल पास हुआ।
मुल्लापुरा का नाम बदल मुरलीपुरा किया गया
म्यूनिशिफल कॉरपोरेशन ने शहर के तीनों औद्योगिक क्षेत्र के नामकरण का प्रस्ताव भी मंजूर किया। अब मक्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र, श्री महाकालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र, आगर रोड औद्योगिक क्षेत्र, शिप्रा औद्योगिक क्षे़त्र और देवास रोड औद्योगिक क्षेत्र, अवंतिका औद्योगिक क्षेत्र के नाम से जाना जायेगा। परिषद ने कुत्ता बावड़ी का नाम लाखा बंजारा करने, मुल्लापुरा का नाम मुरलीपुरा करने, वार्ड चार की मैली गली का नाम स्वर्ण गली करने सहित कुछ अन्य प्रस्ताव भी मंजूर किये हैं।