BCCL में कोयला चोरी, भू-धंसान और गैस रिसाव पर MP ढुलू महतो का बड़ा वार, मंत्री से SIT जांच और कार्रवाई की मांग

धनबाद में अवैध कोयला चोरी, भू-धंसान और माफिया राज को लेकर सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को पत्र लिखकर SIT जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की। BCCL पर गंभीर आरोप।

BCCL में कोयला चोरी, भू-धंसान और गैस रिसाव पर MP ढुलू महतो का बड़ा वार, मंत्री से SIT जांच और कार्रवाई की मांग
सांसद ढुलू महतो ने कोयला मंत्री को दिया पत्र।

धनबाद (Threesocieties.com Desk): झारखंड के धनबाद कोयलांचल में बढ़ती कोयला चोरी, भू-धंसान और सुरक्षा संकट को लेकर धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढुलू महतो ने केंद्र सरकार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी को विस्तृत पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: आयुष्मान भारत में झारखंड देशभर में नंबर-1, यूपी को पछाड़ा, रांची सदर अस्पताल बना रोल मॉडल

“प्राकृतिक नहीं, सिस्टम की नाकामी”

सांसद महतो ने अपने पत्र में साफ कहा कि कतरास, टांड़ाबाड़ी, सोनारडीह, महुदा, केशरगढ़, निरसा, गोपीनाथपुर और गोवर्धनाटांड़ जैसे इलाकों में हो रही भू-धंसान की घटनाएं प्राकृतिक आपदा नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) प्रबंधन की लापरवाही, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और भ्रष्टाचार का परिणाम है।

हजारों परिवार दहशत में

कोयलांचल के कई इलाकों में जमीन धंसने के डर से हजारों परिवार भय के साये में जी रहे हैं। सांसद ने कहा कि अवैध खनन के कारण हालात “भयावह” हो चुके हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

 राजस्व को भारी नुकसान, माफिया बेलगाम

सांसद ने पत्र में बताया कि अवैध सुरंगों के जरिए बड़े पैमाने पर कोयला चोरी हो रही है, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद अवैध खनन कैसे जारी है—यह पूरी व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

BCCL अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

महतो ने मांग की कि BCCL के जिम्मेदार अधिकारियों और सुरक्षा प्रभारियों को जवाबदेह ठहराया जाए। उन्होंने राजस्व चोरी, आपराधिक षड्यंत्र और लोक उपेक्षा जैसे गंभीर आरोपों में FIR दर्ज करने की भी मांग की है।

 सांसद की प्रमुख मांगें
उच्चस्तरीय विशेष जांच दल (SIT) से निष्पक्ष जांच
दोषी अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई
प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा और पुनर्वास

“संसद से सड़क तक लड़ाई”

सांसद ढुलू महतो ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई, तो वे इस मुद्दे को संसद के भीतर और बाहर जोरदार तरीके से उठाएंगे।

???? कोयलांचल में बढ़ती हिंसा से चिंता

इसी बीच धनबाद के सोनारडीह में हाल ही में एक कोयला कारोबारी की गोली मारकर हत्या ने हालात को और गंभीर बना दिया है। इससे क्षेत्र में माफिया और आपराधिक गतिविधियों के बढ़ते प्रभाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं।