Advertisement
  • अमिताभ कोनर होंगे संदेशखाली के नये एसडीपीओ
    संदीप कारा को मिली सुंदरवन पुलिस जिला के एसपी की जिम्मेवारी
  • चुनाव आयोग ने एक थाना प्रभारी को भी हटाया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने संदेशखाली के एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम को चुनाव के कार्यों से हटा दिया है। सुंदरबन पुलिस जिले के एसपी और दमदम क्षेत्र के रहरा पुलिस स्टेशन के थानेदार(आइसी) को भी हटा दिया गया है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand:नक्सली समरित गंझू आर्म्स के साथ अरेस्ट, रामगढ़ पुलिस ने ससुराल से दबोचा

संदेशखाली मिनाखां सब डिवीजन के अंतर्गत ही आता है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को दो सर्कुलर जारी कर इस फैसले की घोषणा की।  नोटिस के मुताबिक, अमीनुल को बशीरहाट जिला पुलिस के मिनाखां सबडिवीजन के एसडीपीओ के पद से हटा दिया गया है।मिनाखां एसडीपीओ का कार्यक्षेत्र बशीरहाट लोकसभा के अंतर्गत था। कोटेश्वर जयनगर और मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र के एसपी थे। फिर आइसी देबाशीष दमदम लोकसभा अंतर्गत राहरा पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे।  वहीं स्टेट गवर्नमेंट की ओर से इधर, मंगलवार को ही बशीरहाट पुलिस जिला के मिनाखां के एसडीपीओ के रूप में अमिताभ कोनर और सुंदरवन पुलिस जिला के एसपी के रूप में संदीप कारा का नाम भेजा गया, जिसे चुनाव आयोग ने मंजूरी दी है।

संदेशखाली के मामले में तृणमूल नेता शेख शाहजहां और उनके समर्थकों की गतिविधियों को लेकर बशीरहाट जिला पुलिस की भूमिका पर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं। विपक्षी राजनीतिक दलों ने भी संदेशखाली के एसडीपीओ के खिलाफ आवाज उठाया था। बंगाल में संदेशखाली का मामला एक हॉट टॉपिक बना हुआ है.चुनाव आयोग ने मंगलवार को दो नोटिस जारी कर इस फैसले की घोषणा की है।ज्ञात हो कि संदेशखाली भी मीनाखां सबडिवीजन के अंतर्गत है। फिलहाल राज्य की राजनीति में संदेशखाली एक हॉट टापिक बना हुआ है।
पहले भी अफसरों के खिलाफ चुनाव आयोग ले चुका है कई एक्शन
मालूम हो कि चुनाव आयोग ने छठे चरण के पुरुलिया और पूर्वी मेदिनीपुर में मतदान से पहले रविवार को एक एसपी समेत चार पुलिस अफसरों को एक साथ हटाने का आदेश दिया था। इनमें से तीन पूर्वी मेदिनीपुर जिले के थे। दिवाकर दास को कांथी के एसडीपीओ पद से हटा दिया गया था। आयोग ने उस जिले के पटाशपुर थाने के थाना प्रभारी राजू कुंडू को चुनाव कार्य से हटा दिया था।  भूपतिनगर थाने के प्रभारी अधिकारी के काम से भी आयोग संतुष्ट नहीं था और उन्हें भी पद से हटा दिया था। इससे पहले आयोग ने पश्चिम मेदिनीपुर में धृतिमान सरकार और पुरुलिया में अभिजीत बनर्जी को भी एसपी के पद से हटा दिया था।