रांची। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नेताओं के पाला बदलने का दौर निरंतर जारी है। झारखंड में बीजेपी को एक और झटका लगने वाला है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो सकते हैं। उन्हें जमशेदपुर से जेएमएम कैंडिडेट जाने की चर्चा है।
यह भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की 8वीं लिस्ट जारी, गुना से यादवेंद्र सिंह तो गाजियाबाद से डॉली शर्मा को मिला टिकट
जेएमएम एमएलए रहे हैं कुणाल षाड़ंगी
बीते कई दिनों से सियासी हलचल तेज थी कि वे कभी भी घर वापसी कर सकते हैं। कुणाल षाडंगी जमशेदपुर के बहरागोड़ा से जेएमएम के एमएलए रहे हैं। वह 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे। कुणाल षाड़ंगी ने अपनी राजनीति की शुरुआत झामुमो से ही की थी. साल 2014 में वे बहरागोड़ा विधानसभा से झामुमो की टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन साल 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी ज्वाइन किया तो पार्टी ने उन्हें उसी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया। लेकिन झामुमो के समीर मोहंती से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
और भी पढ़ें
- मनीष कश्यप की 'मिस्ट्री गर्ल' का खुलासा? अनुष्का के 'हमसफर' पोस्ट से मची हलचल
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हिरासत में लेते ही शुरू होगी गिरफ्तारी की 24 घंटे की समय-सीमा
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
कुणाल को मिल चुका है इंटरनेशनल यूथ आइकॉन अवॉर्ड
कुणाल षाड़ंगी को अमेरिका के शिकागो में प्रतिष्ठित इंटरनेशनल यूथ आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। ये पुरस्कार झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में योगदान देने के लिए दिया गया था। ये सम्मान फेडरेशन ऑफ इंडियंस एसोसिएशन की शिकागो इकाई द्वारा दिया गया था। हालांकि, कुणाल षाड़ंगी को इससे पहले भी कई सम्मान मिल चुका है।
झारखंड में दो बड़े नेता बदल चुके हैं पाला
कुछ दिन पहले ही झारखंड के दो बड़े नेता सीता सोरेन और जेपी पटेल ने पाला बदला है। जामा एमएलए सीता सोरेन ने झामुमो का दामन छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी ने उन्हें दुमका लोकसभा सीट से कैंडिडेट बनाया है। वहीं, मांडू एमएलए जेपी पटेल ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये। कांग्रेस ने पटेल को हजारीबाग सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।