Advertisement
  • मुझे बस पापा चाहिए और कुछ भी नहीं

पटना। बिहार के एक्स सीएम आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने पिता के लिए बेहद इमोशनल ट्वीट किया है।  अपने  ट्वीट उन्होंने कहा कि वह अपने पिता को स्वास्थ्य देखना चाहते हैं। उनकी भगवान से प्रार्थना है कि आरजेडी सुप्रीमो जल्द स्वस्थ होकर वापस घर लौट आएं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मुझे बस पापा चाहिए और कुछ भी नहीं।

ADVERTISEMENT

 यह भी पढ़ें:नई दिल्ली: AIIMS में एडमिट लालू यादव बोले-बीमारियों वआपदाओं से खुदा सबकी हिफाजत करें

दिल्ली एम्स में एडमिट लालू प्रसाद यादव की तबीयत पहले से काफी बेहतर है। वे शुक्रवार को सुबह वे कुर्सी पर भी बैठे। परिजनों से बातें की। लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक अब उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत भी नहीं है। अभी वे आईसीयू में एडमिट हैं लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि तेजी से रिकवरी के बाद जल्द ही उन्हें सीसीयू से जनरलवार्ड में स्थानांतरित भेज दिया जायेगा। एम्स में किडनी रोग विभाग के अलावा दिल और ऑर्थो विभाग के डॉक्टर भी उनका इलाज कर रहे हैं। लालू पिछले शनिवार को बिहार में अपने घर में सीढ़ी से गिर गए थे और उनकी तीन हड्डियां टूट गई थीं। वे पहले ही किडनी और दिल की बीमारी से पीड़ित हैं।