ललन सिंह ने JDU की नयी टीम बनायी, यूपी में BJP से सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए आरसीपी व त्यागी अधिकृत

जनता दल यूनाइटेड के नेशनल प्रसिडेंट राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपनी टीम की ल्सट जारी कर दी है। पार्टी पदाधिकारियों की नई टीम में कई नये चेहरे को जगह मिली है।  केसी त्यागी को एक बार फिर से पार्टी का प्रधान महासचिव बनाया गया है।

ललन सिंह ने JDU की नयी टीम बनायी, यूपी में BJP से सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए आरसीपी व त्यागी अधिकृत

Advertisement

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड के नेशनल प्रसिडेंट राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपनी टीम की ल्सट जारी कर दी है। पार्टी पदाधिकारियों की नई टीम में कई नये चेहरे को जगह मिली है।  केसी त्यागी को एक बार फिर से पार्टी का प्रधान महासचिव बनाया गया है।

लातेहार: सुरक्षा बलों व नक्सलियों में एनकाउंटर ,बीएसएफ कमांडेंट शहीद, एक नक्सली मारा गया
उपेंद्र कुशवाहा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बने रहेंगे। गोपालगंज के एमपी डा. आलोक कुमार सुमन को कोषाध्य्क्ष बनाया गया है।एमपी रामनाथ ठाकुर,एक्स मिनिस्टर मोहम्मद अली अशरफ फातमी, रामसेवक सिंह, बिहार के मिनिस्टर संजय झा, एमएलीस गुलाम रसूल बलियावी, कमरे आलम, हर्षवर्द्धन सिंह, अफाक आलम खान और प्रवीण सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। 18 सदस्यीनय टीम में कुल नौ महासचिव हैं। इनमें चार अल्पासंख्यक हैं। एमपी आरपी मंडल, एक्स एमएलए विद्यासागर निषाद, रविंद्र प्रसाद सिंह, राज सिंह मान और राजीव रंजन प्रसाद को सचिव बनाया गया है। 

UP के लिए RCP सिंह करेंगे BJP से बात
UP विधानसभा चुनाव को लेकर JDU ने फिर से सेंट्रल मिनिस्टर RCP सिंह को BJP लीडरशीप से बात करने की जिम्मेदारी दी है। आरसीपी के साथ केसी त्यागी भी रहेंगे। UP में JDU भाजपा के साथ चुनाव लड़ना चाहता है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली में बैठक में RCP सिंह, केसी त्यागी, आफाक अहमद खान उपस्थित थे। इसमें यूपी चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।