• एलपीयू के लिए वर्ष 2025 की शुरुआत रही शानदार
  • 1,912 छात्रों को कई जॉब ऑफर मिले
  • 1,700 से अधिक स्टूडेंट्स को 10 LPA लेकर एक करोड़ रुपये प्रति वर्ष तक के पैकेज मिले
  • अदिरेड्डी वासु ने 7 जॉब ऑफर हासिल किए 

नई दिल्ली। एलपीयू के लिए वर्ष 2025 की शुरुआत प्लेसमेंट के लिए शानदार रही है।फाइनल ईयर बी.टेक स्टूडेंट बेतिरेड्डी नागा वामसी रेड्डी को 1.03 करोड़ ($1,18,000) का प्लेसमेंट पैकेज मिला है। रोबोटिक्स और ऑटोमेशन में बी.टेक कर रहे बेतिरेड्डी नागा वामसी रेड्डी मई 2025 में ग्रेजुएट होगा। उन्हें रोबोटिक्स इंजीनियर के रूप में एक प्रमुख एआई रोबोटिक्स फर्म में शामिल होने का ऑफर लेटर मिला है। 

यह भी पढ़ें:Dhanbad : आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर को धमकी व रंगदारी मामले में MP ढुलू महतो कोर्ट से बरी 

View this post on Instagram

A post shared by Lovely Professional University (@lpuuniversity)

/>इस असाधारण उपलब्धि ने एकेडमिक और उद्योग दोनों क्षेत्रों में एक अलग ही लहर ला दी है, जिससे एलपीयू शीर्ष स्तरीय कंपनी भर्ती के लिए एक प्रमुख इंस्टीच्युट के रूप में स्थापित हो गया है। एलपीयू में विभिन्न बी.टेक विषयों के 7,361 स्टूडेंट्स को ऑफर लेटर मिला है, जिसमें पालो ऑल्टो नेटवर्क्स, न्यूटैनिक्स, माइक्रोसॉफ्ट, सिस्को, पेपाल और अमेज़ॅन सहित प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ प्लेसमेंट हासिल किया है। इनमें से 1,700 से अधिक स्टूडेंट्स को टॉप इंटरनेशनल कंपनियों से 10 लाख रुपये प्रति वर्ष से लेकर 1 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के पैकेज के साथ प्रस्ताव मिले हैं। टॉप इंटरनेश्नल कंपनियों द्वारा पेश किया गया औसत पैकेज 16 लाख रुपये प्रति वर्ष दर्ज किया गया है, जो जॉब मार्किट में एलपीयू ग्रेजुएट की उच्च मांग को रेखांकित करता है।
पालो ऑल्टो नेटवर्क्स 54.75 लाख रुपये प्रति वर्ष के साथ सबसे आगे
पिछला प्लेसमेंट सीजन भी उतना ही प्रभावशाली रहा था, जिसमें उद्योग के दिग्गजों ने आकर्षक मुआवजा पैकेज दिए थे। सबसे ज़्यादा भुगतान करने वाली कंपनियों में, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स 54.75 लाख रुपये प्रति वर्ष के साथ सबसे आगे है, उसके बाद न्युटैनिक्स 53 लाख रुपये प्रति वर्ष और माइक्रोसॉफ्ट 52.20 लाख रुपये प्रति वर्ष पर है। कुल 1,912 मल्टीपल जॉब ऑफर दिए गए, जिनमें से 377 को तीन ऑफर मिले, 97 को चार, 18 को पाँच और सात छात्रों को छह जॉब ऑफर मिले। इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक के स्टूडेंट आदिरेड्डी वासु ने एक असाधारण और प्रभावशाली रिकॉर्ड बनाते हुए अविश्वसनीय सात जॉब ऑफर हासिल किए।उपर्युक्त कंपनियों के अलावा, शीर्ष रिक्रूटर्स जैसे कि अमेज़न (48.64 एलपीए),इंट्यूट लिमिटेड (44.92 एलपीए), सर्विसनाउ (42.86 एलपीए), सिस्को (40.13 एलपीए), पेपाल (34.4 एलपीए), एपीएनए (34 एलपीए), कॉमवॉल्ट (33.42 एलपीए), और स्केलर (32.50 एलपीए) भी स्किल डिव्लपमेंट और एडवांस टेक्नॉलोजी विशेषज्ञता पर एलपीयू के जोर से आकर्षित हुए।
एलपीयू के ग्रेजुएट की तकनीकी कौशल के लिए अत्यधिक मांग
एलपीयू के ग्रेजुएट की उनकी तकनीकी कौशल के लिए अत्यधिक मांग है, जिसमें एक्सेंचर, कैपजेमिनी और टीसीएस जैसी प्रमुख कंपनियां सबसे बड़ी भर्ती करने वालों में से हैं। कैपजेमिनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने विश्लेषक और वरिष्ठ विश्लेषक भूमिकाओं के लिए 736 स्टूडेंट्स को नियुक्त किया। कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस ने भी जेनसी भूमिकाओं के लिए 418 स्टूडेंट्स की भर्ती की। एलपीयू से भर्ती करने वाली अन्य प्रमुख कंपनियों में एक्सेंचर (279 नियुक्तियां), टीसीएस (260 नियुक्तियां), केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (229 नियुक्तियां), डीएक्ससी टेक्नोलॉजी (203 नियुक्तियां) और एमपीएचएएसआईएस (94 नियुक्तियां) शामिल हैं।रोबोटिक्स और ऑटोमेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेश इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर इंजीनियरिंग विषयों में सबसे अधिक प्लेसमेंट संख्या देखी गई है, जिसमें पालो ऑल्टो नेटवर्क, सिलिकॉन लैब्स, ट्राइडेंट ग्रुप, न्यूटैनिक्स, ऑटोडेस्क और अमेज़ॅन जैसे उद्योग के नेताओं ने भारी भर्ती की है।
संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल, ने कहा, “एलपीयू छात्रों को लगातार बदलती दुनिया में सफलता के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। एलपीयू का दृष्टिकोण शिक्षा को आकर्षक बनाने और उद्योग की तत्परता सुनिश्चित करने के लिए पारंपरिक शिक्षा से परे है। यह हमारे स्टूडेंट्स के शीर्ष कंपनियों के साथ सफल प्लेसमेंट में प्रदर्शित होता है, जो हमारे पाठ्यक्रम की ताकत को दर्शाता है। एलपीयू के पास न केवल प्रमुख राष्ट्रीय फर्मों में बल्कि प्रतिष्ठित ग्लोबल संगठनों में भी छात्रों के लिए प्लेसमेंट हासिल करने का एक ट्रैक रिकॉर्ड है। एलपीयू के सैकड़ों छात्र अमेरिका यूके और ऑस्ट्रेलिया में प्रतिष्ठित फर्मों में काम कर रहे हैं। एक करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज हासिल कर रहे हैं। यह एलपीयू की अत्यधिक स्किल्ड प्रोफेशनलर्स को तैयार करने की क्षमता की ताकत और वैश्विक पहुंच का उदाहरण है।
LPU में 2025 बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
LPU में 2025 बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि जल्द ही नजदीक आ रही है। LPU में प्रवेश अत्यधिक प्रतिस्पर्धी है। इस यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को इसकी प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी, साथ ही, LPUNEST 2025 और चुनिंदा प्रोग्राम में इंटरव्यू देना होगा। परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए, इच्छुक छात्र https://bit.ly/42PdoOJ पर जा सकते हैं।